लाइव न्यूज़ :

भारत -पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम से डोनाल्ड ट्रंप खुश, दोनों देशों की लीडरशिप पर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2025 11:08 IST

India-Pakistan Ceasefire: संयुक्त राज्य अमेरिका ने ट्रम्प के साथ युद्ध विराम कराने का श्रेय लेते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हुए थे।

Open in App

India-Pakistan Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम करने के लिए भारत और पाकिस्तान के ‘‘मजबूत और दृढ़’’ नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि उनके साहसिक कदमों से उनकी विरासत काफी मजबूत हुई है। भारत और पाकिस्तान शनिवार को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम पर सहमत हो गए।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत एवं दृढ़ नेतृत्व पर बहुत गर्व है जिसके पास यह जानने और समझने की ताकत, समझ और धैर्य है कि इस मौजूदा आक्रामकता को रोकने का समय आ गया था, जो बहुत से लोगों की मौत और विनाश का कारण बन सकती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। आपकी विरासत आपके साहसी कार्यों से काफी मजबूत हुई है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय तक पहुंचने में आपकी मदद कर सका। हालांकि, इस पर चर्चा भी नहीं हुई है लेकिन मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी बढ़ाने के लिए कदम उठाने जा रहा हूं। इसके अतिरिक्त मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि.... क्या कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। ईश्वर भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को उनके अच्छे काम के लिए आशीर्वाद दें।’’

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर पिछले सप्ताह हमले किए थे जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की।

उन्होंने कहा, “उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार को शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।” विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम’’ पर सहमत हो गए हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपइनडो पाकभारतपाकिस्तानUS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट