लाइव न्यूज़ :

Trump Warns Hamas: 'सभी बंधकों को जल्द करें रिहा वरना...', ट्रंप ने हमास को दिया अल्टीमेटम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2025 10:08 IST

Trump Warns Hamas: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने वार्ता के विषय में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया

Open in App

Trump Warns Hamas: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में मौजूद सभी बंधकों को रिहा करने की हमास को बुधवार को ‘‘अंतिम चेतावनी’’ दी। ट्रंप ने आठ पूर्व बंधकों के साथ व्हाइट हाउस में बैठक के तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर एक बयान में कहा कि वह ‘‘इजराइल को वह सब कुछ भेज रहे हैं जो उसे चाहिए।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘सभी बंधकों को अभी रिहा करो बाद में नहीं और जिन लोगों की तुमने हत्या की है उनके शवों को तुरंत सौंपों नहीं तो अपना खेल खत्म समझो।”

उन्होंने कहा,‘‘ सिर्फ बीमार और विकृत लोग ही शव रखते हैं और तुम बीमार और विकृत हो!’’ इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारी हमास के अधिकारियों के साथ ‘‘निरंतर वार्ता और विचार-विमर्श’’ कर रहे हैं।

अमेरिका का यह कदम चरमपंथी संगठन के साथ सीधे तौर किसी तरह की बातचीत नहीं करने की उसकी दीर्घकालिक नीति से अलग है। व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी मिलने के बाद ट्रंप ने हमास को लेकर यह तीखी टिप्पणी की है। कतर की राजधानी दोहा में वार्ता की पुष्टि ऐसे समय में हुई है जब इजराइल-हमास संघर्षविराम अब भी अधर में लटका हुआ है।

विदेश मंत्रालय ने 1997 में हमास को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था और उसके बाद से यह अमेरिका और हमास के बीच प्रत्यक्ष तौर पर पहली बातचीत है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने वार्ता के विषय में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूतों को ‘‘किसी से भी बात करने’’ के लिए अधिकृत किया है।

ट्रंप ने बुधवार को आठ पूर्व बंधकों - इयर हॉर्न, ओमर शेम टोव, एली शरॉबी, कीथ सीगल, अवीवा सीगल, नामा लेवी, डोरोन स्टीनब्रेचर और नोआ अरगामानी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। लेविट ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ने उनकी दिल दहला देने वाली कहानियों को ध्यान से सुना और बंधकों ने अगवा किए गए सभी लोगों को घर वापस लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के दृढ़ प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपHamasइजराइलUS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका