लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी मंत्री का दावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान को 'धोखा' दे रहे हैं

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:03 IST

ऊटपटांग टिप्पणियां करने के लिए पहचाने जाने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा, ‘‘एक समूह प्रोपैगैंडा चला रहा है कि कश्मीर में जो भी हुआ वह मास्टर प्लान का हिस्सा है। मैं आपको बता दूं कि ट्रंप ने दोनों तरफ से खेल खेला। वह भारत और पाकिस्तान दोनों को धोखा दे रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान दोनों को ‘‘धोखा’’ दे रहे हैं। रावलपिंडी में पत्रकारों से बातचीत में राशिद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के कार्यकालों के दौरान कश्मीर मुद्दा हल हो जाएगा।

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान दोनों को ‘‘धोखा’’ दे रहे हैं। रावलपिंडी में पत्रकारों से बातचीत में राशिद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के कार्यकालों के दौरान कश्मीर मुद्दा हल हो जाएगा।

ऊटपटांग टिप्पणियां करने के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री ने कहा, ‘‘एक समूह प्रोपैगैंडा चला रहा है कि कश्मीर में जो भी हुआ वह मास्टर प्लान का हिस्सा है। मैं आपको बता दूं कि ट्रंप ने दोनों तरफ से खेल खेला। वह भारत और पाकिस्तान दोनों को धोखा दे रहे हैं।’’

व्हाइट हाउस में 22 जुलाई को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘मध्यस्थ’’ बनने की पेशकश की थीं।

गौरतलब है कि फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अपनी टिप्पणियों से पलटते हुए ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि उनका मानना है कि भारत और पाकिस्तान खुद कश्मीर समस्या को हल कर सकते हैं।

राशिद ने कहा कि कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों को बंद कर दिया गया। 

 

टॅग्स :पाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंपजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा