लाइव न्यूज़ :

कोरोना: डोनाल्ड ट्रंप ने WHO पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'चीन केंद्रित है संस्था, अमेरिका को गलत सलाह क्यों दी? फंडिंग पर सोचेंगे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 8, 2020 07:41 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में एफपी के मुताबिक 2 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार तक इस खतरनाक वायरस से 10,800 लोगों की मौत हो चुकी थी और 3,66,000 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस को 'चीनी वायरस' भी बुला चुके हैं।अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के अलावा कई सांसदों ने भी WHO पर सवाल उठाए हैं। अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोना वायरस का केंद्र बना हुआ है और इस शहर में मरने वालों की संख्या 4,758 तक पहुंच गई है और 1,30,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

वॉशिंगटन: कोरोना महामारी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पर चीनी केंद्रित होने का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को लेकर जो भी फैसला किया है, वह चीन केंद्रित रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (7 अप्रैल) देर रात ट्वीट कर लिखा, 'डब्ल्यूएचओ ने सच में इसे बवंडर बना दिया। कुछ वजहों से अमेरिका ने सबसे ज्यादा फंड दिया, लेकिन यह (WHO) बहुत चीनी केंद्रित रहा है। हम इसे (फंड) अच्छे से देखेंगे। भाग्यवश मैंने चीन के साथ अपने बॉर्डर को खुला रखने के सुझाव को शुरुआत में ही नकार दिया था। उन्होंने हमें इतना दोषपूर्ण (गलत) सुझाव क्यों दिया?' अमेरिका में इस वक्त कोरोना वायरस काफी ज्यादा फैला हुआ है। कोविड-19 से अमेरिका में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी WHO पर आरोप लगा चुके हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी WHO पर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगा चुके हैं। 26 मार्च को ट्रंप ने कहा था कि WHO ने कोरोना वायरस के दौरान चीन की 'तरफदारी' की है और इससे कई लोग खुश नहीं हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के अलावा कई सांसदों ने भी WHO पर सवाल उठाए हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर भी कोरोना वायरस को लेकर अपना गुस्सा जाहीर की है। ट्रंप ने कोरोना वायरस को चीनी वायरस तक बुला चुके हैं। बता दें कि विश्व में सबसे पहले कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनडोनाल्ड ट्रम्पचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका