लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर सलाह के लिये नए डॉक्टर की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: August 16, 2020 21:27 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने एटलस का परिचय कराते हुए पत्रकारों से कहा, ''स्कॉट एटलस बहुत लोकप्रिय व्यक्ति हैं। वह बहुत सम्मानित भी हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देस्कॉट एटलस फॉक्स समाचार चैनल पर अक्सर अतिथि के तौर पर दिखाई देते रहे हैं।स्कॉट एटलस ट्रंप की तरह, स्कूल खोलने और कॉलेजों में खेल कार्यक्रम फिर से शुरू करने के समर्थक रहे हैं।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस कार्यबल में नए डॉक्टर की नियुक्ति की है। ट्रंप ने पिछले पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि डॉक्टर स्कॉट एटलस इस महामारी को लेकर व्हाइट हाउस में सलाहकार होंगे। एटलस फॉक्स समाचार चैनल पर अक्सर अतिथि के तौर पर दिखाई देते रहे हैं।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय चिकित्सा केन्द्र में न्यूरोरेडियोलॉजी के पूर्व प्रमुख और स्टैनफोर्ड के कंजरवेटिव हूवर इंस्टीट्यूशन में फेलो एटलस को जन स्वास्थ्य या संक्रामक रोगों के बारे में कोई विशेषज्ञता हासिल नहीं है। वह कोरोना वायरस लॉकडाउन के आलोचक रहे हैं। साथ ही वह ट्रंप की तरह, स्कूल खोलने और कॉलेजों में खेल कार्यक्रम फिर से शुरू करने के समर्थक रहे हैं।

ट्रंप ने एटलस का परिचय कराते हुए पत्रकारों से कहा, ''स्कॉट बहुत लोकप्रिय व्यक्ति हैं। वह बहुत सम्मानित भी हैं। उनके पास बहुत से उपाय हैं और उन्हें लगता है कि हमने काफी अच्छा काम किया है।''

एटलस की नियुक्ति ट्रंप और संक्रामक रोगों के मामले में देश के सबसे बड़े विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची तथा कोरोना वायरस कार्य बल के संयोजक डेबोरा बर्क्स के दरम्यान जारी तल्खियों के बीच हुई है।  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा