लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का गूगल पर फूटा गुस्सा, छवि खराब करने का लगाया आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2018 10:51 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए गूगल पर आरोप लगाया है। ट्रंप ने गूगल पर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।

Open in App

वॉशिंगटन, 29 अगस्त: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए गूगल पर आरोप लगाया है। ट्रंप ने गूगल पर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वह इसके लिए गूगल के खिलाफ कार्यवाही भी कर सकते हैं।

 ट्रंप ने कहा है कि जिस दिन से वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं उनके खिलाफ नाकारात्मक बातें पेश की जा रही हैं और इस तरह की खबरों में जिसका मुख्य हाथ है वह है गूगल। लगातार देखा जा रहा है कि अमेरिकी मीडिया हाउस में सीएनएन ट्रंप के निशाने पर रहा है। ट्रंप की गूगल के प्रति नाराजगी जाहिर करने से पहले अमेरिकी  वेबसाइट यूएसए टुडे ने भी इस संबंध में काफी कुछ लिखा था।

ऐसे में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है। ट्रम्प ने लिखा कि गूगल सर्च रिजल्ट में सिर्फ मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें ही सामने आती हैं, यह बस फेक न्यू मीडिया है। कंपनी मेरे और अन्य लोगों के खिलाफ हेराफेरी कर रही है, जिसमें अधिकांश खबरें नकारात्मक हैं। इनमें नकली सीएनएन सबसे अहम है। रिपब्लिकन व निष्पक्ष मीडिया सब खत्म हो चुके हैं। ये सब अवैध हैं? इस ट्वीट  के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया इसमें उन्होंने गूगल के साथ मीडिया को भी आड़े हाथ लिया।

 उन्होंने लिखा कि  96% से भी अधिक ट्रम्प न्यूज के सर्च रिजल्ट में निगेटिव मीडिया का हाथ है, जो काफी खतरनाक है। गूगल और अन्य कंपनियां कंजरवेटिव की आवाज दबा रहे हैं और खबरों को छिपा रहे हैं। यह अच्छी बात है। ये लोग उन चीजों को नियंत्रित कर रहे हैं, जिन्हें हम देख भी सकते हैं और नहीं भी। यह काफी गंभीर बात है, जिस पर गौर किया जाएगा। उनके इन ट्वीट्स ने फिलहाल गूगल की सांस तो रोक ही दी हैं। क्योंकि ट्वीट से एक बात साफ हो रही है कि वह जल्द गूगल के खिलाफ कड़ा एक्शन भी ले सकते हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपगूगलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट