लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: डॉक्टरों की तरह शंघाई में भी अब बच्चे पीपीई किट पहनकर जा रहे है स्कूल, चीन में ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के नियम का ऐसे हो रहा है पालन

By आजाद खान | Updated: April 24, 2022 13:09 IST

आपको बता दें कि 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में सबसे कड़ा लॉडाउन देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए चीन ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ अपना रहा है।इससे शंघाई शहर में पूरी तरह से लॉकडाउन है जिसे 26 अप्रैल तक बढ़ा भी दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर शंघाई के कई वीडियो वायरल भी हो रहे हैं।

बीजिंग: ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के तहत चीन (China) लगातार कोरोना को काबू करने की कोशिश कर रहा है। इसके तहत चीन ने शंघाई में लॉकडाउन (Shanghai Lockdown) लागू किए हुए है और इस बीच खबरे यह भी आ रही है कि चीन ने इस लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक बढ़ा भी दिया है। चीन की शंघाई ही केवल नहीं बल्कि अन्य शहर भी कोरोना के चपेट में पड़े हुए है। इसी बीच शंघाई का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें छोटे-छोटे बच्चे पीपीई किट पहने हुए स्कूल जा रहे हैं। 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में सबसे कड़ी और सख्त लॉकडाउन देखने को मिल रहा है जहां लोगों को खाने-पीने की चीजें को भी लेकर काफी मुशक्कत करना पड़ रहा है। 

वीडियो में दावा, रोते हुए चीनी बच्चे जा रहे है स्कूल

वायरल इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे पीपीई किट पहना कर उनको माता पिता से अलग कर स्कूल भेजा जा रहा है। वीडियो में बच्चों को चीखते-चिल्लाते हुए देखा गया है जो अपने माता पिता से अलग नहीं होना चाहते है और रो रहे हैं। इस वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि कैसे छोटे-छोटे बच्चे पीपीई किट में मुंह में मास्क लगाए हुए स्कूल जा रहे हैं। बच्चों को इस तरीके से कवर किया गया है कि उनके केवल आंख ही दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। 

चीन में कोरोना के हालात

कोरोना को लेकर चीन की हालत सही नहीं बताई जा रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक, गुरूवार को चीन में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई है। बढ़ते मरीजों, मौत और कोरोना के नए केस को देखते हुए अधिकारियों ने शंघाई में लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शहर में कुल 17,629 नए मामले आए हैं जो पिछले 24 घंटो के अंदर संक्रम्रित हुए हैं। आपको बता दें कि एक मार्च के बाद से शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,43,500 हो गई है। चीन के कई शहरों में कोरोना फैल रहा है जिसके तहत सरकार सख्ती कर रही है। 

टॅग्स :चीनCoronaअजब गजबवायरल वीडियोकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा