लाइव न्यूज़ :

बहरीन और इजराइल के बीच सामान्य होंगे राजनयिक संबंध, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की मध्यस्थता

By भाषा | Updated: September 12, 2020 09:50 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और बहरीन के किंग हमद बिन इसा अल खलीफा के बीच फोन पर हुई बात के बाद की।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में बहरीन के साथ एक शांति समझौता किया है इसके करीब एक महीने पहले ट्रंप ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इजराइल के बीच मध्यस्थता की थी

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में बहरीन के साथ एक शांति समझौता किया है और घोषणा की है कि इससे इजराइल के साथ राजनयिक संबंध सामान्य होने में मदद मिल सकेगी। ट्रंप ने यह घोषणा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और बहरीन के किंग हमद बिन इसा अल खलीफा के बीच फोन पर हुई बात के बाद की।

इसके करीब एक महीने पहले ट्रंप ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इजराइल के बीच मध्यस्थता की थी। अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में यूएई और इजराइल के नेताओं के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर होने हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि शांति और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर नेतन्याहू और अल खलीफा इस पर सहमत हुए हैं कि बहरीन इजराइल के साथ अपने राजनयिक संबंधों को पूरी तरह सामान्य करेगा।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होंगे, सीधी उड़ानें शुरू होंगी तथा स्वास्थ्य, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, सुरक्षा और कृषि समेत व्यापक क्षेत्रों में सहयोग के लिए पहल की जाएगी। ट्रंप ने कहा, ‘‘वास्तव में यह एक ऐतिहासिक दिन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब जब कई देश इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य कर रहे हैं, हमें भरोसा है कि क्षेत्र और अधिक स्थिर, सुरक्षित एवं समृद्ध होगा।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट