लाइव न्यूज़ :

डाक-मतपत्र को लेकर न्यायाधीश के आदेश का तुरंत पालन मुश्किल : डाक सेवा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 10:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार नवम्बर (एपी) अमेरिकी डाक सेवा ने मंगलवार को कहा कि वह संघीय न्यायाधीश के डाक-मतपत्र के जरिए डाले मतों को जल्द केन्द्रों तक पहुंचाने के आदेश का पालन तुरंत नहीं कर सकता क्योंकि इससे मतदान के दिन के उसके अन्य कार्य बाधित हो सकते हैं।

वाशिंगटन डी.सी. के जिला न्यायाधीश इम्मेट जी॰ सुलिवन ने एजेंसी से मंगलवार दोपहर तक कई ‘बैटलग्राउंड’ इलाकों के 27 केन्द्रों की तलाशी करने और लंबित मतों को तुरंत भेजने का आदेश दिया था।

‘बैटलग्राउंड’ उन इलाकों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता।

आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए डाक सेवा ने कहा कि उसने सुबह ही सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उसने कहा कि डाक-मत पत्रों के लिए 220 केन्द्रों का रोजाना दौरा किया जा रहा है और मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से कुछ घंटे पहले भी उनका निरीक्षण किया जाएगा।

डाक सेवा का प्रतिनिधि कर रहे न्याय विभाग के वकीलों ने कहा, ‘‘ भौतिक और परिचालन सीमाओं को समझते हुए और चुनाव के दिन प्रमुख गतिविधियों को बाधित करने से बचने की आवश्यकता को समझते हुए, बचाव पक्ष अदालत के आदेश का पालन करने के लिए जितना हो सके उतनी तेजी से काम कर रहा है।’’

मामले पर आगे की सुनवाई बुधवार को होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी