लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के जुर्म में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को 21 साल की जेल की सजा

By भाषा | Updated: July 8, 2022 12:24 IST

Open in App

सेंट पॉल (अमेरिका): अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के जुर्म में बृहस्पतिवार को मिनीपोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को 21 साल की जेल की सजा सुनायी और साथ ही कहा कि उसने जो किया, वह ‘‘बिल्कुल गलत’’ और ‘‘घृणास्पद’’ था। यूएस डिस्ट्रिक्ट जज पॉल मैग्नसन ने 25 मई 2020 को मिनीपोलिस में फ्लॉयड की गर्दन को नौ मिनट से अधिक समय तक घुटने से दबाने के लिए शॉविन की कड़ी निंदा की।

गर्दन को दबाने के कारण फ्लॉयड की मौत हो गयी थी। इसके बाद दुनियाभर में पुलिस बर्बरता और नस्लवाद को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। न्यायाधीश मैग्नसन ने कहा, ‘‘मुझे वाकई नहीं पता कि आपने यह क्यों किया और कैसे किया। किसी व्यक्ति की गर्दन पर अपना घुटना तब तक रखना, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो जाती, यह बिल्कुल गलत है। आपका बर्ताव गलत और घृणास्पद था।’’ न्यायाधीश मैग्नसन ने इस साल की शुरुआत में घटनास्थल पर मौजूद तीन अन्य अधिकारियों को भी दोषी ठहराया था। उन्होंने उस दिन जो भी हुआ, उसके लिए अकेले शॉविन को जिम्मेदार ठहराया। वह घटनास्थल पर मौजूद सबसे वरिष्ठ अधिकारी था।

अदालत ने कहा, ‘‘आपने घटनास्थल की कमान अपने हाथ में लेकर तीन युवा अधिकारियों की जिंदगी पूरी तरह तबाह कर दी।’’ अभियोजकों ने शॉविन को 25 वर्ष जबकि बचाव पक्ष ने 20 साल के कारावास की सजा देने की अपील की थी। शॉविन के वकील एरिक नेल्सन ने अदालत से 20 साल की सजा दिए जाने का अनुरोध करते हुए दलील दी थी कि शॉविन को अपने किए पर पछतावा है।

हालांकि, शॉविन ने फ्लॉयड के परिवार से सीधे कोई माफी नहीं मांगी और न ही खेद व्यक्त किया। गौरतलब है कि 25 मई, 2020 को मिनीपोलिस में पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद शॉविन ने फ्लॉयड को सड़क पर पटककर उनकी गर्दन पर अपना घुटना रख दिया था। इस दौरान कुछ देर तड़पने के बाद फ्लॉयड (46) की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद रोष फैल गया था, जिसके बाद शॉविन समेत आरोपी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा