लाइव न्यूज़ :

आव्रजन सुधारों को लाने की डेमोक्रेटिक पार्टी की कोशिश को सीनेट में लगा झटका

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 सितंबर सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ा झटका देते हुए, अमेरिकी सीनेट के एक सदस्य ने व्यवस्था दी है कि बिना दस्तावेज के रह रहे लाखों आप्रवासियों को कानूनी दर्जा देने के लिए डेमोक्रेटों द्वारा प्रस्तावित आव्रजन सुधारों को 3500 अरब अमेरिकी डॉलर के सामाजिक और पर्यावरण विधेयक में शामिल नहीं किया जा सकता है।

डेमोक्रेट सांसदों को उम्मीद थी कि इस आव्रजन सुधार विधेयक में अमेरिका में सपने लेकर आए ब्रच्चों, अपने देशों में संघर्ष या प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों, खेतिहर मजदूर और अन्य श्रमिकों को कवर किया जाएगा।

सीनेट सदस्य एलिजाबेथ मैकडोनो द्वारा सोमवार को विधेयक में कुछ अप्रवासियों को कानूनी दर्जा देने के प्रयासों को रोके जाने के बाद सांसद डेबोरा रॉस ने कहा, "मैं बजट पुनर्मिलान प्रक्रिया में आव्रजन सुधार को रोकने के लिए सीनेट सदस्य के फैसले से बहुत निराश हूं।"

उन्होंने कहा, "हालांकि सपने देखने वालों, अस्थायी संरक्षित स्थिति (टीपीएस) और डिफर्ड एनफोर्स्ड डिपार्चर (डीईडी) प्राप्तकर्ताओं और आवश्यक श्रमिकों के लिए नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त करने का यह प्रयास सफल नहीं रहा, लेकिन हमारे पास इस लक्ष्य को प्राप्त करने के कई अन्य रास्ते हैं।"

रॉस संविधान, नागरिक अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता पर सदन की न्यायिक उपसमिति की उपाध्यक्ष हैं।

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेट सदस्य मैकडोनो ने डेमोक्रेट के 3500 अरब डॉलर खर्च करने के प्रावधान वाले विधेयक में 80 लाख ग्रीन कार्ड प्रदान करने की योजना को शामिल करने के खिलाफ व्यवस्था दी है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के आव्रजन सुधार के लिये बड़ा झटका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर