लाइव न्यूज़ :

पोलैंड में देशव्यापी विरोध के चलते गर्भपात संबंधी अदालती फैसले को लागू करने में देरी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:06 IST

Open in App

वॉरसॉ, तीन नवंबर (एपी) पोलैंड में देशव्यापी विरोध के चलते सरकार गर्भपात संबंधी उच्च न्यायालय के फैसले को प्रकाशित एवं लागू करने में देरी कर रही है। गर्भपात संबंधी कानूनों को और सख्त किए जाने के अदालत के फैसले का पिछले करीब दो सप्ताह से देशभर में विरोध हो रहा है।

एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि नेता इस फैसले पर बहस करने और समाधान तलाशने के लिए समय ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख अधिकारी माइकल ने कहा, '' इस बारे में चर्चा जारी है। ऐसी मुश्किल परिस्थिति में एक नया रास्ता तलाशने और बातचीत के लिए थोडा और समय लिया जाना बेहतर होगा।''

संवैधानिक अदालत ने 22 अक्टूबर को फैसला दिया था कि जन्मजात दोषों वाले भ्रूण का गर्भपात संविधान का उल्लंघन है, जिसके बाद अदालत ने गर्भपात संबंधी नियमों को और सख्त किए जाने का फैसला दिया था जोकि यूरोप के अन्य देशों के मुकाबले पहले ही काफी सख्त हैं।

ऐसे में पोलैंड के कानून के मुताबिक, केवल ऐसे मामलों में ही गर्भपात की अनुमति होगी, जब या तो महिला की जान को खतरा हो अथवा महिला अपराध का शिकार होने के कारण गर्भवती हुई हो।

अदालती फैसले को सोमवार को प्रकाशित किया जाना था लेकिन इसके प्रकाशित नहीं होने के चलते फिलहाल इसका कानूनी महत्व नहीं है।

गर्भपात नियमों को सख्त किए जाने का फैसला आने के बाद से ही पोलैंड में रोजाना सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें हजारों लोग भाग ले रहे हैं।

पोलैंड के प्रधानमंत्री मैतुसज मोरवीकी ने मुद्दे का समाधान निकालने के लिए प्रदर्शनकारियों और विपक्षी सांसदों से बातचीत की अपील की है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'