लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर दो कार्यकाल तक कार्य करने के लिए निश्चित तौर पर तैयार हूं : बाइडेन

By भाषा | Updated: August 24, 2020 01:23 IST

अगर तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 77 बाइडेन की जीत होती है तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति बनने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे। वह 78 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद पर दो कार्यकाल तक अपनी सेवाएं देने के लिए ‘निश्चित तौर पर’’ तैयार हैं। साक्षात्कार के दौरान उनके द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस भी मौजूद थीं।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडेन ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद पर दो कार्यकाल तक अपनी सेवाएं देने के लिए ‘निश्चित तौर पर’’ तैयार हैं। बाइडेन का यह बयान अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति और आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी अभियान में दो बार के उपराष्ट्रपति बाइडेन की उम्र और मानसिक सेहत को लेकर लगातार तेज किए जा रहे हमले के बाद आया है।

उल्लेखनीय है कि अगर तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 77 बाइडेन की जीत होती है तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति बनने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे। वह 78 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। एबीसी न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में जब उनसे ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) में दो कार्यकाल तक कार्य करने की संभावना के बारे में पूछा गया तो बाइडेन ने कहा, ‘ निश्चित तौर पर’’। बाइडेन ने एबीसी न्यूज से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह वैध सवाल है जो किसी भी करीब 70 साल के व्यक्ति से पूछा जाना चाहिए, कि क्या वह स्वस्थ हैं, क्या वह तैयार हैं।’’

ट्रम्प द्वारा उनके उम्र और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कसे गए तंज पर बाइडेन ने कहा, ‘‘मुझे देखिए, माननीय राष्ट्रपति, मुझे देखिए।’’ साक्षात्कार के दौरान उनके द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस भी मौजूद थीं। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद यह पहला संयुक्त साक्षात्कार है।

उल्लेखनीय कि मौजूदा राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प की उम्र 74 साल है। उन्होंने 70 साल 220 दिन की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और तब अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने थे। इससे पहले सबसे उम्र दराज राष्ट्रपति का रिकॉर्ड रोनाल्ड रीगन के नाम था। उन्होंने 20 जनवरी 1981 को 69 साल 349 दिन की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट