लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने भूलवश हुए अमेरिकी ड्रोन हमले की नयी समीक्षा का आदेश दिया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 10:23 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 सितंबर (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयट ऑस्टिन ने 29 अगस्त को काबुल में अमेरिका के ड्रोन हमले की जांच के संबंध में वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को समीक्षा का आदेश दिया है। इस हमले में सात बच्चों समेत 10 अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने शुरू में कहा था कि इस ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी को मार गिराया गया है।

समीक्षा करने वाले अधिकारी इस बात पर विचार करेंगे कि क्या इस संबंध में कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा कि ऑस्टिन ने सेंट्रल कमान जांच की समीक्षा के लिए वायुसेना को वरिष्ठ स्तर का अधिकारी नियुक्त करने को कहा है जो उन घटनाक्रम की विस्तार से जांच करेंगे जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

अमेरिकी सेना ने जिस सफेद टोयोटा कोरोला पर घंटों तक नजर रखी और उस पर हेलफायर मिसाइल से हमला किया, उसके बारे में उन्होंने गलती से समझ लिया था कि उस वाहन से खतरा है। हकीकत में इस हमले में सिर्फ अफगान नागरिक मारे गए। हमले को लेकर सेना के शुरुआती दावों और जमीनी हकीकत के बीच विसंगतियां तेजी से सामने आईं।

एसोसिएटेड प्रेस और अन्य समाचार एजेंसियों की खबर के अनुसार, निशाना बनाए गए वाहन का चालक लंबे समय तक अमेरिकी मानवाधिकार संगठन का कर्मचारी था। पेंटागन ने वाहन में विस्फोटक होने की पुष्टि की थी लेकिन फिर भी उस पर हमले के बाद विस्फोट होने का कोई संकेत नहीं मिला।

सेंट्रल कमान के प्रमुख जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी जांच में यह पता चला कि जिस वाहन को ड्रोन से निशाना बनाया गया उसे शुरू में काबुल में इस्लामिक स्टेट के परिसर में देखा गया था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने करीब आठ घंटे तक उसकी निगरानी की। लेकिन वाहन के बारे में खुफिया सूचना गलत साबित हुई। सेना ने शुरू में बताया था कि हमले में इस्लामिक स्टेट का एक लड़ाका मारा गया लेकिन हकीकत में इसमें सिर्फ निर्दोष नागरिक मारे गए थे। मैकेंजी ने इस गलती को स्वीकारा और इसके लिए माफी मांगी।

किर्बी ने कहा, ‘‘अगर किसी की जवाबदेही बनती है तो उसके बारे में क्या फैसला लेना है, इस पर अलग से विचार किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि अधिकारी की नियुक्ति के बाद 45 दिन के भीतर समीक्षा पूरी कर ली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'