लाइव न्यूज़ :

'दिवालिया हो चुका है पाकिस्तान...', आर्थिक मंदी से जूझ रहे पाक की अर्थव्यवस्था पर बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 19, 2023 08:35 IST

आपको बता दें कि पाकिस्तान अभी जबरदस्त आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में देश में रोजमर्रा की चीजें के कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रक्षा मंत्री को पाकिस्तान को "दिवालिया" घोषित करते हुए सुना गया है। उन्हें यह कहते हुए सुना गया है कि पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं हो रहा है बल्कि हो चुका है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Pakistan's Defense Minister Khawaja Muhammad Asif) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह यह कहते हुए सुने जा रहे है कि पाकिस्तान अब "दिवालिया" हो गया है। 

आपको बता दें कि वह सियालकोट के एक कॉलेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम "दिवालिया" मुल्क के रहने वाले और यह डिफॉल्ट नहीं कर रहा है बल्कि पहले ही डिफॉल्ट हो चुका है। 

रक्षा मंत्री को वीडियो में क्या बोलते सुना गया

वायरल इस वीडियो में रक्षा मंत्री और पीएमएल-एन नेता ख्वाजा आसिफ को यह कहते हुए सुना गया है कि "हम एक दिवालिया देश के निवासी हैं। लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने चूक की है और वहां आर्थिक मंदी है, लेकिन यह सब पहले ही हो चुका है और हमें अब अपने पैरों पर खड़े होने की जरूरत है।" यही नहीं अपने संबोधन के दौरान ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर भी निशाना साधा है और उनके बारे में भी बयान दिया है। 

गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान को लेकर ख्वाजा आसिफ का यह बयान तब सामने आया जब पाकिस्तान आर्थिक मंदी से जूझ रहा है और यहां पर मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। एक तरफ जहां देश में रोजमर्रा की चीजों की कीमत में भारी इजाफा देखा जा रहा है वहीं पाकिस्तानी रूपया भी लगातार गिर रहा है। 

क्या है पाकिस्तान में मौजूदा हालात 

आपको बता दें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। वहां पर डेली इस्तेमाल में आने वाली चीजों के दामों में भारी बढोतरी देखी गई है। देश में एक तरफ जहां एक लीटर दूध की कीमत 250 पाकिस्तानी रुपया है वहीं एक केजी चिकन 780 रुपए में बिक रहा है। 

यही नहीं देश में बिजली, आटा और पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा देखा गया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें लोगों को खाने-पीने की चीजों के लिए खासी मुशक्कत करते हुए देखा गया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल