लाइव न्यूज़ :

भारत में मलेरिया के मामलों में आई गिरावट : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: December 1, 2020 10:58 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, एक दिसम्बर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्यूएचओ) ने कहा है कि भारत ने मलेरिया से निपटने की दिशा में ‘‘बड़ी प्रगति’’ दिखाई है।

दक्षिण-पूर्व एशिया में मलेरिया के मामले 2000 में दो करोड़ थे, जो पिछले साल कम होकर 56 लाख हो गए।

‘विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020’ के अनुसार 2019 में दुनियाभर में मलेरिया के 22.9 करोड़ मामले सामने आए। एक वार्षिक अनुमान जो पिछले चार वर्षों में लगभग अपरिवर्तित रहा है।

इस रिपोर्ट को सोमवार को जारी किया गया, जिसके अनुसार पिछले साल इस बीमारी से 4,09,000 लोगों की मौत हुई , जबकि 2018 में इससे 4,11,000 लोगों की मौत हुई थी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्‍टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों ने काफी प्रगति दिखाई है, यहां मामलों और मौत के मामलों में क्रमश: 73 प्रतिशत और 74 प्रतिशत गिरावट आई है। भारत में मलेरिया के मामलों में सबसे अधिक गिरावट आई है, जहां मामले दो करोड़ से गिरकर 60 लाख हो गए हैं।’’

उसने कहा कि क्षेत्र में मलेरिया के मामलों में 73 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है, जहां 2000 में 2.3 करोड़ मामले थे, जो 2019 में अब 63 लाख हो गए ।

भारत में मलेरिया से होने वाली मौत के मामले में भी गिरावट आई है।

रिपोर्ट के अनुसार मलेरिया से 2000 में 29,500 लोगों की मौत हुई, जबकि पिछले साल इससे 77,00 लोगों की मौत हुई थी।

उसके अनुसार हालांकि अब भी दक्षिण-पूर्व एशिया में मलेरिया के 88 प्रतिशत मामले भारत से हैं और मौत के मामले भी 86 प्रतिशत यहीं से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'