लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः आत्मघाती हमले में ईद की छुट्टियां मना रहे 18 लोगों की मौत, 49 घायल

By भाषा | Updated: June 18, 2018 00:54 IST

अफगानिस्तान में इस बात को लेकर आशंका है कि संघर्षविराम का फायदा उठाकर तालिबान के आतंकवादी काबुल सहित देश के कई हिस्से में घुस आए होंगे और संघर्ष विराम खत्म होने तक अब भी वहां मौजूद होंगे। 

Open in App

जलालाबाद , 18 जूनः अफगानिस्तान के अशांत पूर्वी क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में ईद की छुट्टियां मना रहे 18 लोगों की मौत हो गई। अप्रत्याशित संघर्ष विराम के बाद पिछले दो दिनों में यह दूसरा हमला है। जलालाबाद शहर में ननगरहर प्रांत के गवर्नर कार्यालय के बाहर हुए धमाके की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोग्यानी ने इसकी जानकारी दी। भारतीय वाणिज्य दूतावास घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर है। 

अफगानिस्तान में इस बात को लेकर आशंका है कि संघर्षविराम का फायदा उठाकर तालिबान के आतंकवादी काबुल सहित देश के कई हिस्से में घुस आए होंगे और संघर्ष विराम खत्म होने तक अब भी वहां मौजूद होंगे। 

ननगरहर प्रांत के स्वास्थ्य निदेशक नजीबुल्ला कमावाल ने रविवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 18 बताई और कहा कि इसमें 49 लोग जख्मी हुए हैं। खोग्यानी ने बताया कि इस विस्फोट में 19 लोगों की मौत हुई है। 

खोग्यानी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर पैदल था। उसने गवर्नर कार्यालय परिसर में ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे तालिबान, स्थानीय नेताओं और नागरिकों को निशाना बना कर यह धमाका किया। 

इससे पहले शनिवार को भी ननगरहर प्रांत में ईद मिलन समारोह में मौजूद तालिबान, सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बना कर किये गए विस्फोट में 36 की मौत हो गई थी, जबकि 65 अन्य घायल हो गए थे। प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक नजीबुल्लाह कामावाल ने इसकी जानकारी दी थी। इस्लामिक स्टेट की अफगानिस्तान इकाई ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बम विस्फोटआत्मघाती हमलाअफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा