लाइव न्यूज़ :

इंडियाना में अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास की समयसीमा बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 10:17 IST

Open in App

एडिनबर्ग (अमेरिका), 24 नवंबर (एपी) अमेरिका में संघीय अधिकारियों ने तकरीबन 4,100 अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास की समयसीमा बढ़ा दी है। ये अफगान शरणार्थी ‘इंडियाना नेशनल गार्ड’ के ‘कैम्प एटरबरी’ प्रशिक्षण चौकी पहुंचने के दो महीने से अधिक समय बाद भी वहीं रह रहे हैं।

गृह सुरक्षा विभाग के अभियान ‘एलीज वेलकम’ के संयोजक आरोन बट ने कहा कि एजेंसी के सीमित पुनर्वास संसाधन और कोरोना वायरस महामारी के कारण पुनर्वास के प्रयासों में देरी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि उनका लक्ष्य नवंबर की शुरुआत तक शरणार्थियों को स्थायी रूप से बसाने का था। अब इस साल के अंत तक बाकी बचे सभी शरणार्थियों को बसाने का नया लक्ष्य तय किया गया है। हालांकि, बट ने कहा कि छुट्टियों और सर्दियों के कारण यह समयसीमा 2022 की शुरुआत तक बढ़ सकती है।

इंडियानापोलिस से करीब 40 किलोमीटर दूर कैम्प एटरबरी अमेरिका में उन आठ स्थानों में से एक है जिसका इस्तेमाल रक्षा विभाग अफगानिस्तान के विशेष आव्रजक वीजा आवेदक, उनके परिवार और अन्य अफगान कर्मियों को रखने में कर रहा है।

बट ने बताया कि अभी तक करीब 250 अफगान नागरिक इंडियाना में बस गए हैं। इंडियाना के कार्यबल विकास विभाग के आयुक्त फ्रेड पायने ने बताया कि राज्य की एजेंसी शरणार्थियों को इंडियाना में नौकरियां तलाशने में भी मदद कर रही है। इंडियाना में 150 से अधिक नियोक्ताओं ने एजेंसी को बताया कि 4,000 नौकरियां शरणार्थियों के लिए उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?