लाइव न्यूज़ :

सीपीसी 'संकल्प' में पूर्वी लद्दाख टकराव को ध्यान में रखते हुए चीनी सेना के अभियानों की सराहना

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:52 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 17 नवंबर चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने भारत के साथ पूर्वी लद्दाख सीमा पर हुई झड़प के संदर्भ में सीमा की सुरक्षा को लेकर ''बड़े अभियान'' चलाने के लिए देश की सेना की सराहना की है।

पिछले सप्ताह सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) के उच्च स्तरीय सम्मेलन के दौरान उसने पिछले 100 वर्ष में अपनी प्रमुख उपलब्धियों के ''ऐतिहासिक संकल्प'' को अंगीकार किया। इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान अगले साल राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल या इससे अधिक समय के लिए रास्ता साफ कर दिया।

पार्टी द्वारा मंगलवार रात जारी किए गए संकल्प में 20 लाख सैनिकों वाली पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को एक सशक्त और लड़ाकू बल बनाने के लिए सेना में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सीपीसी के महासचिव शी चिनफिंग के योगदान का जिक्र किया।

शी के सत्ता संभालने के बाद चीन का रक्षा बजट लगातार बढ़ता रहा जोकि इस साल 200 अरब डॉलर को पार कर गया। 68 वर्षीय शी चीनी सेना के शीर्ष निकाय केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं।

पिछले साल भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के आक्रामक कदमों का प्रत्यक्ष उल्लेख किए बिना, प्रस्ताव में कहा गया है कि पीएलए के सैनिकों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े बड़े अभियानों को अंजाम दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना