लाइव न्यूज़ :

Covid-19: लॉकडाउन की मांग पर ट्रंप बोले- इलाज, समस्या से बदतर नहीं होना चाहिए, यह चीन की गलती है

By भाषा | Updated: October 13, 2020 14:26 IST

कोरेाना वायरस महामारी की समस्या से निजात पाने के लिये बेमियादी लॉकडाउन लागू करने की वकालत करने वालों का पुरजोर विरोध करते हुये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इलाज, समस्या से बदतर नहीं होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरेाना की समस्या से निजात पाने के लिये बेमियादी लॉकडाउन की मांग का ट्रंप ने किया विरोध।ट्रंप ने जोर देकर कहा, ''यह चीन की गलती है। उन्होंने ऐसा होने दिया।''

वाशिंगटन। कोरेाना वायरस महामारी की समस्या से निजात पाने के लिये बेमियादी लॉकडाउन लागू करने की वकालत करने वालों का पुरजोर विरोध करते हुये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इलाज, समस्या से बदतर नहीं होना चाहिए। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुये ट्रम्प ने कहा कि लॉकडाउन से राज्यों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुये ट्रम्प ने कहा, ''हमें याद रखना होगा कि मैंने एकदम शुरूआत में ही यह बात कही थी।

निदान समस्या से बदतर नहीं हो सकता है । नहीं हो सकता !'' उल्लेखनीय है कि ट्रम्प एक अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और इसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल में तीन रात एवं चार दिन के लिये भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें मजबूरन अपनी चुनावी रैलियों से विश्राम लेना पड़ा था। व्हाइट हाउस के चिकित्सकों ने अब उन्हें चुनावी रैली करने के लिये मंजूरी दे दी है। ट्रम्प ने कहा कि डेमोक्रेटों के शासन वाले राज्यों में लॉकडाउन के कारण व्यापक क्षति हुयी है,जहां उन्होंने लॉकडाउन लागू किया है और पूरी तहर सील कर दिया है।

आने वाले दिनों में चुनावी अभियान को और तेज करने के संभावनाओं के बीच 74 साल के ट्रम्प ने अपने समर्थकों से कहा कि कोविड—19 से संक्रमित होने से, पहले की अपेक्षा वह अब तरो ताजा महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया कि वह बाहर आयें और अपना काम करें। ट्रम्प ने दावा किया कि उनकी नीतियों ने लाखों लोगों की जान बचायी है। उन्होंने जोर देकर कहा, ''यह चीन की गलती है। उन्होंने ऐसा होने दिया। उन्होंने इसे चीन से बाहर जाने दिया। लेकिन करीब 22 लाख लोगों की जान गयी होगी। इसे याद रखें। इसे जरूर याद रखें। यह एक ऐसा तथ्य है जिसके बारे में वे बात करना पसंद नहीं करते हैं।''

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."