लाइव न्यूज़ :

फ्रांस वायरस जांच: पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन, पूर्व पीएम के घरों की ली तलाशी, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 15, 2020 17:53 IST

कोरोना वायरस महामारीः पुलिस ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन के कार्यालयों की भी तलाशी ली। गौरतलब है कि राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए एक दिन पहले ही पेरिस सहित कुल नौ शहरों में कर्फ्यू की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस की विशेष अदालत ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के सरकार के कदमों की जांच का आदेश दिया था।पूर्ववर्ती एग्नेस बुजीन, स्वास्थ्य विभाग में शीर्ष अधिकारी जेरोम सालोमन और सरकार की पूर्व प्रवक्ता सीबेथ नदिये शामिल हैं।

पेरिसः फ्रांस की पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के क्रम में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जांच करते हुए बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री, मौजूदा और पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों और अन्य शीर्ष अधिकारियों के परिसरों की तलाशी ली।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने तलाशी कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन के कार्यालयों की भी तलाशी ली। गौरतलब है कि राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए एक दिन पहले ही पेरिस सहित कुल नौ शहरों में कर्फ्यू की घोषणा की है।

हाल के महीनों में कोविड-19 मरीजों, डॉक्टरों, जेल अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र में मौजूद अन्य लोगों ने मास्क और अन्य उपकरणों/वस्तुओं के संबंध में अभूतपूर्व 90 शिकायतें की थीं। फ्रांस की विशेष अदालत ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के सरकार के कदमों की जांच का आदेश दिया था।

जिनके परिसरों की तलाशी ली गयी है उनमें पूर्व प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप, वेरान, उनके पूर्ववर्ती एग्नेस बुजीन, स्वास्थ्य विभाग में शीर्ष अधिकारी जेरोम सालोमन और सरकार की पूर्व प्रवक्ता सीबेथ नदिये शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल