लाइव न्यूज़ :

अदालत ने फेसबुक के खिलाफ अविश्वास संबंधी मुकदमे खारिज किए

By भाषा | Updated: June 29, 2021 09:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 जून (एपी) अमेरिका की संघीय अदालत ने संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) और राज्य के अटॉर्नी जनरल के एक गठबंधन द्वारा फेसबुक के खिलाफ चलाए गए अविश्वास के मुकदमे सोमवार को खारिज कर दिए, जो दिग्गज तकनीकी कंपनियों पर लगाम लगाने के नियामकों के प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका है।

अमेरिकी जिला जज जेम्स बोसबर्ग ने सोमवार को फैसला सुनाया कि मुकदमे में पेश किए गए सबूत यह साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं थे कि फेसबुक का बाजार पर एकाधिकार है। यह फैसला शिकायत को खारिज करता है लेकिन मामले को खारिज नहीं करता, जिसका अर्थ है कि एफटीसी फिर से शिकायत दर्ज करा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये आरोप पिछले 10 वर्ष में किसी भी समयावधि में फेसबुक की बाजार में हिस्सेदारी संबंधी अनुमानित वास्तविक आंकड़ा या सीमा नहीं बताते और ये अंततः यह स्थापित नहीं कर पाते कि बाजार पर फेसबुक का कब्जा है।’’

अमेरिका सरकार और 48 राज्यों एवं जिलों ने दिसंबर 2020 में फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, जिसमें कंपनी पर छोटे प्रतिस्पर्धियों को कुचलने के लिए सोशल नेटवर्क के बाजार पर अपने कब्जे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था और इंटाग्राम एवं व्हाट्सऐप को जबरन अलग करने के लिए कदम उठाए जाने का अनुरोध किया गया था।

एफटीसी ने आरोप लगाया था कि फेसबुक बाजार में प्रतिस्पर्धा समाप्त करने के लिए ‘‘एक व्यवस्थित रणनीति’’ के तहत काम कर रहा है और इसी के तहत उसने 2012 में इंस्टाग्राम और 2014 में व्हाट्सऐप जैसे छोटे और उभर रहे प्रतिद्वंद्वियों को खरीदना शुरू कर दिया।

बोसबर्ग ने राज्य के अटॉर्नी जनरल द्वारा दर्ज एक अन्य शिकायत भी खारिज कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब