लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने श्रीलंका में मृत्युदंड पाए सांसद को संसद सत्र में शामिल होने की दी अनुमति

By भाषा | Updated: September 7, 2020 21:11 IST

सांसद प्रेमलाल जयसेकरा ने दक्षिण पश्चिमी रत्नापुरा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हत्या के मामले में जयसेकरा को मौत की सजा सुनाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद प्रेमलाल जयसेकरा ने एक रिट याचिका दाखिल कर अदालत से संसद सत्र में शामिल होने की उन्हें अनुमति देने का अनुरोध किया था।रत्नापुरा उच्च न्यायालय ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता की 2015 में हत्या के लिए जयसेकरा और दो अन्य को मौत की सजा सुनाई थी।

कोलंबो: श्रीलंका की सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद प्रेमलाल जयसेकरा को यहां की एक अदालत ने संसद सत्र में शामिल होने की सोमवार को अनुमति दे दी। इस संबंध में यहां की एक अपीलीय अदालत ने जेलों के आयुक्त जनरल को निर्देश दिया कि वह मंगलवार से शुरू हो रहे संसद सत्र में श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) के सांसद प्रेमलाल के शामिल होने की व्यवस्था करें।

गत पांच अगस्त को संसदीय चुनावों से केवल कुछ दिन पहले 31 जुलाई को हत्या के एक मामले में जयसेकरा को दोषी ठहराया गया था। जयसेकरा ने दक्षिण पश्चिमी रत्नापुरा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हत्या के मामले में जयसेकरा को मौत की सजा सुनाई गई थी।

जयसेकरा ने एक रिट याचिका दाखिल कर अदालत से संसद सत्र में शामिल होने की उन्हें अनुमति देने का अनुरोध किया था। अपीलीय अदालत के न्यायाधीश नवाज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी भी अदालत ने ऐसा फैसला नहीं जारी किया है कि जिसमें जयसेकरा के संसद सदस्य के रूप में निर्वाचन को अवैध बताया गया हो।

रत्नापुरा उच्च न्यायालय ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता की 2015 में हत्या के लिए जयसेकरा और दो अन्य को मौत की सजा सुनाई थी। भाषा देवेंद्र नरेश नरेश

टॅग्स :श्रीलंकाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल