लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अमेरिका में 1.42 लाख केस, 2484 मौतें, ट्रंप बोले-अगले दो हफ्तों में मृत्यु दर होगी ज्यादा

By निखिल वर्मा | Updated: March 30, 2020 09:07 IST

अमेरिका में घातक कोरोना वायरस के मामले 1,42,000 पार चले गए हैं और अब तक 2484 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर नया वुहान शहर है। न्यूयॉर्क में अब तक 59648 कोरोना पीड़ित मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक शीर्ष रोग विशेषज्ञ ने आशंका जताई है कि एक से दो लाख लोगों की मौत हो सकती है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 1 जून तक कोरोना संकट से पार पा लिया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस (Covid-19) के चलते अमेरिका में दो हफ्तों में मृत्यु दर ज्यादा हो सकती है। इसके साथ ही यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सामाजिक दूरी संबंधी दिशा निर्देशों के पालन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है।  

पिछले 24 घंटे में 500 केस

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 525 मौतें हुई हैं और 19452 नए केस मिले हैं। अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर नया वुहान शहर है। कोविड-19 का केंद्र बन चुके न्यूयॉर्क में 59 हजार से ज्यादा कोरोना पीड़ित है और कम से कम 965 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क में कल 82 मौत हुई है।

इसके अलावा न्यू जर्सी में 13386 मामले सामने आए और 161 लोगों की मौत हुई। कैलिफोर्निया में करीब 6204 मामले सामने आए और 131 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला वाशिंगटन से सामने आया है। वहां संक्रमित लोगों की संख्या 4483 है और 200 लोग जान गंवा चुके हैं।

1 जून तक कोरोना संकट से उबर जाएगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम उम्मीद कर सकते हैं कि एक जून तक हम इस संकट से पार पा लेंगे।” ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपनी दूसरी रोज गार्डन प्रेसवार्ता में कहा, “उनका कहना है कि जिन बचाव उपायों को हम लागू कर रहे हैं वे काफी हद तक संक्रमण के नये मामलों और असमय हो रही मौतों की संख्या घटा सकते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि अमेरिका के लोग यह जानें कि आपके नि:स्वार्थ एवं साहसिक प्रयास देश में कई जानें बचा रहे हैं।

1 से दो लाख लोगों की हो सकती है मौत

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन में संक्रामक रोग मामलों के शीर्ष विशेषज्ञ ने रविवार (29 मार्च) को आशंका जताई कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से एक लाख से दो लाख लोगों की मौत हो सकती है। ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिसीज’ के निदेशक एंथनी फॉकी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के निश्चित ही ‘दसियों लाख मामले’ सामने आएंगे अैर एक लाख से अधिक लोगों की मौत होगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल