लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ट्रम्प ने अपने नागरिकों को बुलाने से इनकार कर रहे देशों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया

By भाषा | Updated: April 11, 2020 09:36 IST

डोनाल्ड ट्रम्प ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने से इनकार कर रहे या इसमें टालमटोल कर रहे देशों के नागरिकों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने का शुक्रवार को ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प ने कहा कि ऐसी अधिसूचना मिलने के सात दिनों के भीतर विदेश मंत्री ऐसे देश पर वीजा प्रतिबंध लगाएंगे जो अपने नागरिकों को वापस नहीं बुला रहा।ट्रम्प ने वीजा प्रतिबंधों के लिए ज्ञापन जारी किया जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इस साल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने से इनकार कर रहे या इसमें टालमटोल कर रहे देशों के नागरिकों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने का शुक्रवार को ऐलान किया। ट्रम्प ने वीजा प्रतिबंधों के लिए ज्ञापन जारी किया जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इस साल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

ट्रम्प ने ज्ञापन में कहा, ‘‘जो देश कोविड-19 से फैली महामारी के दौरान अमेरिका से अपने नागरिकों या निवासियों को बुलाने से इनकार कर रहे हैं या बिना वजह के देरी कर रहे हैं, वे अमेरिकियों के लिए अस्वीकार्य जन स्वास्थ्य खतरा पैदा कर रहे हैं।’’ गृह सुरक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका उन विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजे जो अमेरिका के कानूनों का उल्लंघन करते हैं।

इस संबंध में प्रक्रिया गृह सुरक्षा मंत्री शुरू करेंगे जो उन देशों की पहचान करेंगे जिन्होंने अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने के अमेरिका के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद वह विदेश मंत्री को अधिसूचित करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि ऐसी अधिसूचना मिलने के सात दिनों के भीतर विदेश मंत्री ऐसे देश पर वीजा प्रतिबंध लगाएंगे जो अपने नागरिकों को वापस नहीं बुला रहा।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."