लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 1000 पहुंची, अब तक इतने लोगों की हो चुकी है मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 11:56 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान में भी 31 मार्च तक मुसाफिर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। पाकिस्तान में अब तक 7 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में 31 मार्च तक मुसाफिर ट्रेनों का परिचालन बंद1000 से ज्यादा संक्रमण के मामले, 7 लोगों की मौत, इमरान खान ने पैकेज का किया ऐलान

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 7 लोगों की मौत हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने ये जानकारी दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान में भी 31 मार्च तक मुसाफिर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। 

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में बंद (लॉकडाउन) लागू करने में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए फौज को तैनात किया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। 

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस निपटने के लिए व आमजन को राहत देने के लिए भारी पैकेज का ऐलान किया है। उन्होंने 1.2 ट्रिलियन रुपये के वित्‍तीय पैकेज की घोषणा की है। साथ ही साथ पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती की है। पाकिस्तान सरकार ने 15 रुपये पेट्रोल-डीजल सस्ता कर दिया है।

पाकिस्तान के खजाने में पैसा नहीं होने और आर्थिक संकट जूझ रही सरकार को देखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने वर्ल्‍ड बैंक और अन्‍य देशों से कर्ज देने के लिए अनुरोध किया, जिसके बाद उन्हें कर्ज मिल गया। कर्ज मिलने के बाद इमरान खान ने पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज में मजदूरों के लिए 200 अरब डॉलर और 150 अरब डॉलर संकट से जूझ रहे परिवारों के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा गरीब परिवारों का भत्‍ता 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर द‍िया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?