लाइव न्यूज़ :

चीन समेत एशिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा Coronavirus, अब तक चार लोगों की मौत 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 17:48 IST

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के द्वारा हुई पुष्टि के मुताबिक इस बारिश की चपेट में आने से अब तक 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 291 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने दुनिया भर के देशों को चेतावनी जारी कर दी है। इस वायरस के दो रूप मर्स कोरोना और सार्स कोरोना हैं।

खतरनाक कोरोना वायरस का प्रकोप चीन में दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। इंसान से इंसान के बीच फैलने वाले इस वायरस का आतंक विशेष तौर पर चीन के वुहान शहर में फैलने के साथ-साथ राजधानी बीजिंग समेत कई अन्य शहरों में फैल गया है। चीन के साथ-साथ जापान थाईलैंड सिंगापुर में भी इस वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के द्वारा हुई पुष्टि के मुताबिक इस बारिश की चपेट में आने से अब तक 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 291 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अभी तक की स्थिति के मुताबिक इस खतरनाक वायरस ने 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को अपना निशाना बनाया है। 

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने दुनिया भर के देशों को चेतावनी जारी कर दी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक इस वायरस का फैलाव पशुओं से हुआ है जिसके बाद एक इंसान से दूसरे इंसान के बीच संपर्क में आने से यह संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। 

आपको बता दें कि इस वायरस के दो रूप मर्स कोरोना और सार्स कोरोना हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह SARS वायरस का ही दूसरा रूप है। हालांकि चिकित्सकों के द्वारा अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि साल 2002 और 2003 में SARS की चपेट में आने से चीन और हांगकांग मैं करीब 650 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। इस वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों में शुरुआती लक्षण बुखार,खांसी,सांस संबंधी बीमारी के रूप में नजर आता है। साथ ही यह वायरस निमोनिया का रूप लेकर जानलेवा बन जाता है। जांच से पता चला कि सीफूड बाजार से यह वायरस लोगों में फैला। 

खतरनाक बात यह है कि अभी तक इस वायरस से बचने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाया जा सका है। इसलिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान में रखकर इस वायरस से बचने की कोशिश की जा सकती है। संक्रमित व्यक्ति से संपर्क करने से पहले मास्क का उपयोग करें। संक्रमित व्यक्ति से मिलने के बाद साबुन से हाथ धोकर ही किसी चीज का सेवन करें। साथ ही कोशिश करें कि संक्रमित व्यक्ति से आवश्यकता पड़ने पर ही संपर्क करें।

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवसचीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!