Coronavirus: ब्रिटेन में कोरोना वायरस से रिकॉर्ड 938 लोगों की मौत, फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 541 मरीजों की गई जान
By भाषा | Published: April 9, 2020 04:26 AM2020-04-09T04:26:00+5:302020-04-09T05:52:56+5:30
ब्रिटेन ने बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से रिकॉर्ड 938 लोगों की मौत की जानकारी दी है और इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7000 को पार कर गई है। वहीं, फ्रांस में बुधवार को कोविड-19 से अस्पताल में 541 लोगों की मौत हो गई और इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 10,869 तक पहुंच गया।
ब्रिटेन ने बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से रिकॉर्ड 938 लोगों की मौत की जानकारी दी है और इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7000 को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट किया,‘‘सात अप्रैल शाम पांच बजे तक अस्पताल में भर्ती 7,097 लोगों की दुखद मौत हो गई।’’
पिछले 24 घंटों में फ्रांस में कोरोना वायरस से 541 मौतें
फ्रांस में बुधवार को कोविड-19 से अस्पताल में 541 लोगों की मौत हो गई और इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 10,869 तक पहुंच गया।
शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमन ने पत्रकारों को बताया कि फिलहाल 7,148 लोगों की हालत गंभीर है और वे गहन चिकित्सा में हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण बुधवार को नर्सिंग होमेां से कोई आधिकारिक दैनिक आंकड़ा प्राप्त नहीं पाया जिससे कुल मृतक संख्या की घोषणा नहीं की जा सकती।