दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार (30 मार्च) को 34000 पहुंच गई। दिसबंर 2019 में चीन में संक्रमण की पहली खबर आने के बाद से अबतक पूरी दुनिया में 199 देशों के 723732 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 151833 लोग ठीक होकर अस्पताल से अपने घर वापस जा चुके हैं जबकि 26 हजार लोगों की स्थिति नाजुक है।
कोरोना वायरस से प्रभावित टॉप 10 देश
| देश | मामले | मौत |
| अमेरिका | 142735 | 2489 |
| इटली | 97689 | 10779 |
| चीन | 81479 | 3304 |
| स्पेन | 80110 | 6803 |
| जर्मनी | 62095 | 541 |
| फ्रांस | 40174 | 2606 |
| ईरान | 38309 | 2640 |
| इंग्लैंड | 19522 | 1228 |
| स्विट्जरलैंड | 14829 | 300 |
| नीदरलैंड | 10866 | 771 |
पिछले 24 घंटे में 59 हजार से ज्यादा नए केस
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 59 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 3110 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 18882 हजार मामले अमेरिका में आए हैं।
26 हजार लोग की स्थिति क्रिटिकल
दुनिया भर में अभी कोरोना वायरस के 5.38 लाख केस एक्टिव हैं। जबकि 1.51 लाख लोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जा चुका है। वहीं 26719 लोगों की स्थिति अभी क्रिटिकल है।
भारत में कोरोना वायरस के 1071 मामले
भारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1071 हो गई है। इस वायरस से भारत में 29 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सहयोगी
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सहयोगी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि 70 वर्षीय इजराइली प्रधानमंत्री इससे संक्रमित हुए है या नहीं। इजराइली मीडिया के अनुसार, पिछले हफ्ते जारी संसद सत्र के दौरान कोविड-19 से संक्रमित प्रधानमंत्री की सलाहकार रिविका अल्ट्रा सदन में मौजूद थीं। इससे पहले 15 मार्च को एक बार इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कोरोना वायरस टेस्ट करवा चुके हैं और उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।