लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दुनियाभर में कोराना वायरस से 59 हजार से अधिक लोगों की मौत, मामले 11 लाख के पार

By भाषा | Updated: April 4, 2020 20:31 IST

चीन में कोराना वायरस से अब तक 3,326 मौतें और 81,639 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 76,755 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में इससे अब तक 6,507 मौतें हुई हैं और 83,165 मामले सामने आए हैं।अमेरिका में कोविड-19 के 2,78,458 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इससे 7,159 लोगों की मौत हुई है।

पेरिस: कोरोना वायरस से दुनिया भर में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 59,456 हो गई। आधिकारिक स्रोतों के आधार पर एएफपी द्वारा संकलित किए गए आँकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। पिछले साल दिसंबर में चीन में पहली बार सामने आयी इस बीमारी ने अब महामारी का रूप ले लिया है।

190 देशों में अब तक कोविड-19 के 11,22,320 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में से, कम से कम 2,11,600 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के भीषण चपेट में आने वाले इटली में अब तक 14,681 मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमितों की संख्या 1,19,827 पहुंच गई है और 19,758 लोग ठीक हो चुके हैं। स्पेन में कोविड-19 से 11,744 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के 1,24,736 मामले दर्ज किए गए हैं।

चीन में कोराना वायरस से अब तक 3,326 मौतें और 81,639 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 76,755 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फ्रांस में इससे अब तक 6,507 मौतें हुई हैं और 83,165 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोविड-19 के 2,78,458 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इससे 7,159 लोगों की मौत हुई है और 9,772 लोग ठीक हो चुके हैं।

पूरे यूरोप में कुल 6,03,778 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 43,146 मौतें हुई हैं। अमेरिका और कनाडा को मिलाकर 7,325 मौतों के साथ 2,90,219 मामले दर्ज किए गए हैं, एशिया में 1,15,730 मामले और 4,123 मौतें, पश्चिम एशिया में 70,731 मामले और 3,852 मौतें, लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में 27,713 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 885 मौतें हुई हैं।

अफ्रीका में 332 मौतों के साथ 7,744 मामले दर्ज किए गए हैं और ओशिनिया में 33 मौतों के साथ 6,407 मामले सामने आये हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसइटलीअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा