लाइव न्यूज़ :

धरती के 'आखिरी छोर' पर पहुंचा कोरोना वायरस, चिली के अंटार्कटिका में स्थित बेस में मिले 36 मामले

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2020 11:45 IST

अंटार्कटिका में चिली के एक रिसर्च सेंटर में 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अंटार्कटिका में पहली बार कोरोना से जुड़े इतने मामले सामने आए हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअंटार्कटिका में कोरोना संक्रमण के 36 मामले, चिली के रिसर्च सेंटर में मिले केसचिली के बर्नार्डो ओहिगिन्स बेस पर मिले कोरोना के ये मामले, इसमें 26 सैन्यकर्मी शामिल26 सैन्यकर्मियों के अलावा 10 सिविलियन कॉन्ट्रैक्टर भी कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस संक्रमण ने अब धरती के सबसे आखिरी महादेश अंटार्कटिका में भी दस्तक दे दी है। इससे पहले ये जगह कोरोना से अछूती थी। 

चिली की सेना की ओर से बताया गया है कि स्वास्थ्य और सेना के अधिकारी कर्मचारियों को क्वारंटीन करने और इस परिस्थिति को ठीक करने में जुटे हैं। कोरोना का ये मामला सुदूर एक रिसर्च स्टेशन पर पाया गया है जो समुद्र और आइसबर्ग से घिरा है।

चिली के सशस्त्र बलों ने बताया है कि उसके बर्नार्डो ओहिगिन्स बेस पर कम से कम 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 26 सैन्यकर्मी और 10 सिविलियन कॉन्ट्रैक्टर शामिल है, जो बेस में रखरखाव का काम देख रहे थे।

ये रिसर्च स्टेशन चिली की सेना द्वारा संचालित की जाती है। ये सबसे उत्तरी अंटार्कटिका में एक प्रायद्वीप के पास स्थित है। बेस में मौजूग लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है।

अंटार्कटिका दुनिया के सबसे दूरदराज के इलाकों में शामिल है। हाल के महीनों में कोरोना वायरस के खतरे से इस जगह बचाने के लिए कई कदम उठाए गए थे। इसमें यहां पर्यटन को रद्द करने, गतिविधियों को कम करने सहित कर्मचारियों को वापस लाने और कई सुविधाओं को कम करने का फैसला लिया गया था।

ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि अंटार्कटिका में मौजूद करीब 38 स्टेशनों पर लगभग 1,000 लोगों ने बिना किसी कोरोना संक्रमण के मामले के सुरक्षित दक्षिणी गोलार्ध की सर्दियों को काट लिया। 

हालांकि, यहां बसंत और गर्मियों की शुरुआत में क्षेत्र से जाने और यहां आने वालों की बढ़ी संख्या के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दिसंबर मध्य में दो सैनिकों के बीमार पड़ने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगा।

चिली की नौसेना ने भी बताया है कि 27 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच अंटार्कटिका गए उसके जहाज में मौजूद 208 क्रू मेंबर्स में से 3 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'