लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पांच हजार के पार, लॉकडाउन पर फैसला सोमवार को

By भाषा | Updated: April 12, 2020 05:40 IST

स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ. जफर मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान में पूर्वानुमान से कम संख्या है लेकिन लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और पाबंदियों का पालन करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 5,011 हो गए हैं। देश में लॉकडाउन को जारी रखने या पाबंदियों में ढील देने पर सोमवार को निर्णय किया जाएगा।योजना एवं विकास मंत्री असद उमर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 पर राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक के बाद इस पर निर्णय करेंगे।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 5,011 हो गए हैं। देश में लॉकडाउन को जारी रखने या पाबंदियों में ढील देने पर सोमवार को निर्णय किया जाएगा। योजना एवं विकास मंत्री असद उमर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 पर राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक के बाद इस पर निर्णय करेंगे।

समिति में सभी प्रांतों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। उमर ने कहा, ‘‘हम लॉकडाउन पर राष्ट्रीय निर्णय करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी बंद के कारण देश को करीब 1400 से 1500 अरब रुपये का नुकसान होगा।

स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ. जफर मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान में पूर्वानुमान से कम संख्या है लेकिन लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और पाबंदियों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हल्के में लेना भूल होगी।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाबंदियों में ढील दी गई और लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया तो कोरोना वायरस के कारण मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी बेवसाइट पर जानकारी दी कि बुरी तरह प्रभावित पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 2414 ,सिंध में 1,318 ,खैबर-पख्तूनख्वा में 656 ,बलूचिस्तान में 220 ,गिलगित-बाल्टिस्तान में 215 ,इस्लामाबाद में 113 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 34 हो गए हैं।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक कर अन्य देशों में फंसे अपने 40,000 नागरिकों को वापस लाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो