लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: न्यूयॉर्क की दिल दहला देने वाली घटना, लाशों के अंबार के बीच कर दिया जिंदा सहकर्मी का दाह संस्कार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 13, 2020 07:34 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस से 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कब्रितानों में शव को दफनाने की जगह कम पड़ने के कारण इलेक्ट्रिक शवदाह गृहों का भी इस्तेमाल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क के मुर्दाघर की दिल दहला देने वाली घटना, सोए हुए सहकर्मी को मृत समझ किया अंतिम संस्कारअमेरिका में कोरोना से 20 हजार से ज्यादा मौत, कब्रितान में जगह कम पड़ने की वजह से इलेक्ट्रिक शवदाह गृहों का भी हो रहा इस्तेमाल

कोरोना वायरस के कारण अमेरिका के हालात बहुत भयावह हो चुके हैं. देश में सबसे खराब स्थिति न्यूयॉर्क की है जहां मुर्दाघरों में लाशों के अंबार लगे हैं. कब्रितानों में शव को दफनाने की जगह कम पड़ने के कारण इलेक्ट्रिक शवदाह गृहों में भी अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं. शवों के अंतिम संस्कार के लिए मुर्दाघरों के कर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं.

इस त्रासदी के बीच न्यूयार्क के मुर्दाघर की एक घटना ने दहला कर रख दिया है. यहां मुर्दाघर में थकान से चूर एक कर्मचारी को झपकी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. दाह संस्कार सेवा के एक कर्मचारी की उसके एक सहकर्मी द्वारा दुर्घटनावश अंतिम संस्कार करने के बाद मृत्यु हो गई.

पुलिस के अनुसार माइकल जोंस (48) ने 16 घंटों तक लगातार काम करने के बाद झपकी लेने का फैसला किया. दरअसल माइकल कुछ देर आराम करने के लिए लेटे और उनकी आंख लग गई तो एक अन्य कर्मचारी ने उनको गलती से कोरोना मरीज की लाश समझ लिया और उसे श्मशान के दाह संस्कार केंद्र तक ले गया.

इससे पहले कि कोई इस गलती को नोटिस करता साथी कर्मी ने सो रहे माइकल को पहले से 1400 से 1800 डिग्री फेरनहीट तापमान वाले दाह संस्कार बाक्स में धकेल दिया जिससे जिंदा माइकल का शरीर पलक झपकते ही राख में तबदील हो गया. पुलिस मामले की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. कोरोना के कहर के कारण अमेरिका में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

मौत के पहले 15 सेकंड की हृदय विदारक चीख: माइकल के सहकर्मियों में एक जेना एंडरसन का कहना है कि शवदाह के सक्रिय होने के बाद उन्हें लगभग 15 सेकंड तक चीखते सुना गया.

जेना के अनुसार, 'पहले, हमें समझ नहीं आया कि चीखने की आवाज कहां से आ रही है लेकिन जब हमें असलियत का अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हमने हीटिंग सिस्टम को बंद कर दिया, लेकिन तब तक माइकल की मौत हो चुकी थी.' 

एंडरसन ने कहा कि नया कर्मचारी यह जांच नहीं कर सका कि लेटा व्यक्ति जिंदा है या मुर्दा. दरअसल वह मुर्दा के पैर की अंगुली पर लगाए जानेवाले टैग की जांच करना भूल गया था.

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट