लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हुई 233, करीब 6000 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: March 8, 2020 00:56 IST

इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन के बाद सबसे अधिक मौतें हुई हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में चीन और दक्षिण कोरिया के बाद वह तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को और 36 लोगों की मौत के साथ देश में इससे मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंच गई। वहीं, एक दिन में सबसे अधिक 1,247 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की तादाद 5,883 पहुंच गई है।

इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को और 36 लोगों की मौत के साथ देश में इससे मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंच गई। वहीं, एक दिन में सबसे अधिक 1,247 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की तादाद 5,883 पहुंच गई है।

इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन के बाद सबसे अधिक मौतें हुई हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में चीन और दक्षिण कोरिया के बाद वह तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या 462 से बढ़कर 567 हो गई है।

इटली की सरकार यह देख रही है कि क्या अपेक्षाकृत संपन्न उत्तरी हिस्सों से कोरोना वायरस का संक्रमण गरीब दक्षिणी इलाकों में तो नहीं फैल रहा, जहां पर चिकित्सा के कम संसाधन हैं।

उल्लेखनीय है कि इटली के सभी 22 क्षेत्रों से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल