लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: ऑस्ट्रेलियाई राज्यों में फिर से लगाए गए यात्रा प्रतिबंध

By भाषा | Updated: January 3, 2021 09:51 IST

Open in App

सिडनी, तीन जनवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्यों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण कई राज्यों ने फिर से यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

‘ऑस्ट्रेलियाई कैपिटल टैरेटरी’ ने सिडनी के उत्तरी समुद्री तटों, ग्रेटर सिडनी और अन्य छोटे केंद्रों से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। तस्मानिया राज्य ने विक्टोरिया में हाल में संक्रमित हुए लोगों से सीधे तौर पर जुड़े हर व्यक्ति के आने पर रोक लगा दी है। तस्मानिया ने ग्रेटर सिडनी और सिडनी के वोलोनगोंग से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन का पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है, जबकि सिडनी के उत्तरी समुद्री तटों के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

विक्टोरिया में रविवार को संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए, जबकि शनिवार को 10 नए मामले सामने आए थे। विक्टोरिया में हाल के दिन में संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं, जिनका संबंध न्यू साउथ वेल्स में फैले संक्रमण से है। विक्टोरिया की सीमा को न्यू साउथ वेल्स से आने वाले यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।

न्यू साउथ वेल्स में रविवार को संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। राज्य में इस समय 161 लोग उपचाराधीन हैं और इनमें से अधिकतर मामले सिडनी के उत्तरी तटों से जुड़े हैं।

ऑस्ट्रेलिया में अब तक 28,462 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 909 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, चीन में घरेलू स्तर पर फैले संक्रमण के कुल आठ मामले सामने आए। संक्रमण के नए मामले सामने आने के मद्देनजर प्राधिकारी अत्यधिक सतर्कता बरत रहे हैं।

बीजिंग ने टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। चीन ने अपने देश में बने कोविड-19 के एक टीके को शुक्रवार को मंजूरी दी थी। यह देश में बना पहला टीका है, जिसे चीन ने स्वीकृति दी है।

चीन में अब तक कुल 87,117 लोग संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण से

4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक