लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: कोरोना का कहर, विश्व भर में पहली बार मरने वाले की संख्या 8,000 के पार और 202,259 केस पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2020 16:23 IST

विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 8,011 हो गई है और 202,259 लोग इस विषाणु से संक्रमित हैं। चीन में अब तक सर्वाधिक 3,237 और इटली में 2503 मौतें हो चुकी हैं। इटली में संक्रमण के लगभग 31,506 मामले सामने आये हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन को “युद्धकालिक” सरकार के तौर पर काम करना होगा और देश की अर्थव्यवस्था की मदद के लिये जो भी करना हो करे।लंदन इस महामारी के लिये बड़ा केंद्र बन रहा है जहां ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं।

पेरिसः कोरोना वायरस से इटली में 2503 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर इस विषाणु के संक्रमण के कारण हुई मौतों का आंकड़ा 8 हजार के पार चला गया है।

विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 8,011 हो गई है और 202,259 लोग इस विषाणु से संक्रमित हैं। चीन में अब तक सर्वाधिक 3,237 और इटली में 2503 मौतें हो चुकी हैं। इटली में संक्रमण के लगभग 31,506 मामले सामने आये हैं। 

ब्रिटेन में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 71 और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 2000 तक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन को “युद्धकालिक” सरकार के तौर पर काम करना होगा और देश की अर्थव्यवस्था की मदद के लिये जो भी करना हो करे।

लंदन इस महामारी के लिये बड़ा केंद्र बन रहा है जहां ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। ब्रिटिश सरकार ने सभी को सलाह दी है कि वे गैर जरूरी सामाजिक संपर्क और यात्रा से बचें फिर चाहे वे घरेलू हों या अंतरराष्ट्रीय। जॉनसन की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब भारत ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं।

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन में सभी भारतीयों के लिये एक ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली शुरू की है जो भारत वापस जाना चाहते हैं और अपने वीजा को लेकर चिंतित हैं। उच्चायोग ने कहा कि वह “सभी चिंताओं के निराकरण” के लिये काम कर रहा है।

कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर भारत ने सोमवार को यूरोप, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश पर 18 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया था। जॉनसन ने इस महामारी को लेकर 10 डाउनिंग स्ट्रीट से की जाने वाली अपनी दैनिक ब्रीफिंग में मंगलवार को कहा, “हमनें जो कदम उठाए उनकी घोषणा की है-लोगों को अनावश्यक संपर्क से बचने की सलाह दी है- ऐसे कदम द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से नहीं उठाए गए। इनका बीमारी के प्रसार पर असर होगा।”

भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक ने संकट के इस दौर में कारोबार को बचाए रखने के लिये 330 अरब पाउंड के प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान किया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि कानून तभी इस्तेमाल किया जाएगा जब वायरस के प्रभाव से निपटने के लिये यह “नितांत आवश्यक” हो जाएगा।

अमेरिका जैसे विकसित देश में इस संक्रामक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 116 पर पहुंच गई है और यह विषाणु उसके सभी 50 राज्यों तक फैल गया है। ऑस्ट्रेलिया में भी इस विषाणु से 450 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन केवल एक मामले की पुष्टि हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाईरानचीनडोनाल्ड ट्रम्पब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा