लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामले बढ़े; दुनियाभर के कई देशों में नए साल के समारोह रद्द

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:14 IST

Open in App

वेलिंगटन,31 दिसंबर (एपी) विश्व में कई स्थानों पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला जश्न कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के चलते लगातार दूसरे वर्ष फीका पड़ गया है या रद्द कर दिया गया है।

इस साल कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनाये जाने वाले जश्न का उत्साह ठंडा कर दिया है। हालांकि इस स्वरूप के मामले सामने आने से पहले कई लोग महामारी से प्रभावित दूसरे वर्ष के भी बीत जाने को लेकर खुश नजर आ रहे थे।

लेकिन अभी तक खैरियत यही है कि ओमीक्रोन से संक्रमण के कारण महामारी की पिछली लहर के समान अस्पतालों में भीड़ नहीं बढ़ी है और ना ही संक्रमितों की मौतें हुई हैं, खासकर टीकाकरण करा चुके लोगों की। इससे 2022 के लिए उम्मीद की एक किरण नजर आती प्रतीत होती है।

जापान में, लेखक नाओकी मत्सुजावा ने कहा कि वह अगला कुछ दिन खाना पकाने और बुजुर्गों को भोजन पहुंचाने में बताएंगे क्योंकि कुछ स्टोर बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ने महामारी के प्रति, नये स्वरूप के बावजूद, लोगों की चिंता घटा दी है।

कई अन्य लोगों की तरह मत्सुजावा को भी उम्मीद है कि 2022 में स्थिति में सुधर जाएगी। जापान में कई लोगों की योजना अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए यात्रा करने की है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोग मंदिरों और मठों में उमड़ पड़े, जिनमें से ज्यादातर मास्क पहने हुए थे।

आस्ट्रेलिया, वायरस संक्रमण के मामले विस्फोटक तरीके से बढ़ने के बावजूद अपने समारोहों की योजनाओं को बरकरार रखे हुए है। नववर्ष के स्वागत में सिडनी हार्बर ब्रिज और सिडनी ओपेरा हाउस से आतिशबाजी देखने को मिलेगी।

समारोह शुरू होने से कुछ घंटे पहले, आस्ट्रलियाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 32,000 नये मामले सामने आए हैं।

वहीं, पड़ोसी देश न्यूजीलैंड में ओमीक्रोन का सामुदायिक स्तर पर अभी तक प्रसार नहीं हुआ है। देश के अधिकारियों ने कई आतिशबाजी कार्यक्रम रद्द कर एहतियादी कदम उठाए हैं।

उधर, दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला समारोह लगातार दूसरे वर्ष रद्द कर दिया गया है।

भारत में लाखों लोग कई स्थानों पर रात्रिकालीन कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों के बीच नववर्ष का स्वागत अपने घर पर ही करने की योजना बना रहे हैं।

ओमीक्रोन के मामले बढ़ने के बीच प्राधिकारियों ने लोगों को रेस्तरां, होटल, बीच, बार से दूर रखने के लिए पाबंदियां लगाई हैं। हालांकि गोवा और हैदराबाद में रात्रिकालीन कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।

इंडोनेशिया में भी सरकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित किये जाने वाले समारोह रद्द कर दिये हैं। हालांकि, हांगकांग में करीब 3,000 लोग स्थानीय सेलिब्रिटी की भागीदारी वाले नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में शामिल होने वाले हैं।

चीन में शंघाई सरकार ने हुआंगपु नदी पर वार्षिक लाइट शो सहित कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। वहीं, बीजिंग में सार्वजनिक जश्न की कोई योजना नहीं है।

हालांकि, थाईलैंड में अधिकारियों ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर पार्टी करने और आतिशबाजी की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल