लाइव न्यूज़ :

Corona: बांग्लादेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 6 लोगों की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या पहुंची 54

By भाषा | Updated: April 1, 2020 16:15 IST

स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने कहा, ‘‘हम लगातार अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच हम सरकारी अस्पतालों में 500 वेंटिलेटर की व्यवस्था कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश ने बुधवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है।बांग्लादेश में अभी तक वायरस संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है।

ढाका। बांग्लादेश ने बुधवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है। देश में अभी तक वायरस संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 54 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिंता जतायी है कि संभवत: देश में सीमित क्षेत्र में समुदाय के स्तर पर संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। बांग्लादेश ने पहले से जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को नौ अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है, ताकि इस जानलेवा वायरस के प्रसार को रोका जा सके। इस वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया में 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में और तीन लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि के साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या 54 हो गई है। उन्होंने बीडीन्यूज को बताया कि संक्रमित लोगों में से 26 संक्रमण मुक्त हो कर घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम लगातार अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच हम सरकारी अस्पतालों में 500 वेंटिलेटर की व्यवस्था कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘और 300 वेंटिलेटर आयात किए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों के पास करीब 700 वेंटिलेटर हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसबांग्लादेशसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक