लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: लेबनान और इजराइल की सीमा पर फिर संघर्ष छिड़ा , गाजा में हमास में टॉप कमांडर मारा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2023 21:35 IST

लेबनान की ओर से मंगलवार सुबह दागी गयी एंटी टैंक मिसाइल उत्तरी इजराइल के मेटुला में गिरी जिसमें तीन लोग घायल हो गये। इजराइल की सेना ने कहा कि सीमा पार से एंटीटैंक मिसाइल दागे जाने के बाद उसके टैंकों ने जवाबी कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देलेबनान और इजराइल की सीमा पर मंगलवार को फिर संघर्ष छिड़ गयालेबनान से एंटी टैंक मिसाइल दागे जाने के बाद इजराइल की सेना ने की जवाबी कार्रवाईइजराइल ने लेबनान सीमा से सटे क्षेत्रों में रह रहे लोगों को इलाके को खाली करने का आदेश दिया

Israel-Hamas War: लेबनान और इजराइल की सीमा पर मंगलवार को फिर संघर्ष छिड़ गया। गाजा में लड़ाई शुरू होने के साथ ही इजराइल और लेबनान के सशस्त्र समूहों के बीच छिटपुट झड़पें शुरू हो गयी थीं। लेबनान की ओर से मंगलवार सुबह दागी गयी एंटी टैंक मिसाइल उत्तरी इजराइल के मेटुला में गिरी जिसमें तीन लोग घायल हो गये। लेबनान के किसी संगठन ने तत्काल इस मिसाइल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस मिसाइल हमले में घायल हुए लोग आम नागरिक हैं या सैनिक, लेकिन इजराइल ने लेबनान सीमा से सटे क्षेत्रों में रह रहे लोगों को इलाके को खाली करने का आदेश दिया है।

लेबनान की सरकारी समाचार समिति ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने खबर दी है कि इजराल ने दक्षिणी लेबनान में सीमावर्ती क्षेत्रों में कई गोले दागे और ‘व्हाइट फॉस्फोरस’ छोड़ा। इजराइल की सेना ने कहा कि सीमा पार से एंटीटैंक मिसाइल दागे जाने के बाद उसके टैंकों ने जवाबी कार्रवाई की। वहीं इजराइल की सेना के अनुसार लेबनान से उत्तरी इजराइल के येफताह किब्बुत्ज में दो और एंटीटैंक मिसाइलें दागी गयीं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

इजराइल की सेना ने कहा है कि जवाबी कार्रवाई के तहत हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर गोले दागे गए। मंगलवार को उससे पहले इजराली सेना ने कहा था कि उसने उन चार आतंकवादियों को मार गिराया जिन्होंने इजराइल और लेबनान के बीच की दीवार में विस्फोटक लगाने की कोशिश की थी। 

इस बीच इजराइली बलों को एक बड़ी कामयाबी भी मिली है।  हमास की सैन्य शाखा ‘कसाम ब्रिगेड’ ने कहा कि मध्य गाजा पट्टी में एक इजराइली हवाई हमले में उसका एक शीर्ष कमांडर मारा गया है। अयमन नोफेल अभी तक गाजा पट्टी पर इजराइली बमबारी में मारा गया हमास का सबसे कुख्यात चरमपंथी है। अबू मोहम्मद के नाम से पहचाना जाने वाला नोफेल मंगलवार को इजराइली हमलों में मारा गया, जिसमें मध्य गाजा पट्टी में बुरेजी शिविर को निशाना बनाया गया।

टॅग्स :इजराइलHamasLebanon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल