लाइव न्यूज़ :

नीरा टंडन के नामांकन की पुष्टि पर छाए संकट के बादल, प्रमुख सांसदों ने किया विरोध

By भाषा | Updated: February 23, 2021 09:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक पद के लिए नामित भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन की नियुक्ति की सीनेट में पुष्टि पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स और मिट रॉमनी के उनके खिलाफ मतदान करने की घोषणा की है।

वेस्ट वर्जीनिया के सीनेटर जो मानचिन ने शुक्रवार को टंडन के नाम की पुष्टि का विरोध किया और वह ऐसा करने वाले पहले डेमोक्रेटिक सांसद हैं। अगर टंडन के नाम की पुष्टि हो जाती है तो वह इस एजेंसी का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला बन जाएंगी।

टंडन के नाम पर पुष्टि को लेकर आशंकाओं के बीच व्हाइट हाउस ने उन्हें ‘बेहतरीन नीति विशेषज्ञ’ करार दिया है और बाइडन ने कहा है कि वह उनके नाम का समर्थन करते हैं।

कॉलिन्स ने सोमवार को कहा कि टंडन के पास न तो अनुभव है और न ही उनका स्वभाव इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए उचित है।

वहीं एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि रॉमनी भी सोशल मीडिया पर टंडन की टिप्पणियों की वजह से उनका विरोध करेंगे। नामांकन की पुष्टि की सुनवाई के दौरान टंडन ने सोशल मीडिया पर शीर्ष रिपब्लिकन सांसदों पर हमला करने के लिए माफी मांगी थी।

सीनेट की बजट समिति इस सप्ताह टंडन के नामांकन पर मतदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा