लाइव न्यूज़ :

चेक रिपब्लिक में दो यात्री ट्रेनों के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:18 IST

Open in App

प्राग, चार अगस्त (एपी) चेक रिपब्लिक के दक्षिण-पश्चिम इलाके में दो यात्री ट्रेनों के बीच बुधवार को हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए।

चेक रेलवे ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन और एक अंतरराष्ट्रीय उच्च गति वाली ट्रेन के बीच टक्कर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह आठ बजे के बाद मिलावसे कस्बे में हुई। पीड़ितों में दोनों इंजनों के चालक और एक महिला यात्री शामिल है।

प्लजन की अग्नि बचाव सेवा ने एक बयान में बताया कि इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। चार हेलीकॉप्टर घायलों को निकटतम और प्राग के अस्पताल में ले जाने के काम में लगे हैं। वहीं जर्मन भाषी तीन लोगों को जर्मनी के अस्पतालों में ले जाया गया।

क्षेत्रीय बचाव सेवा ने एक बयान में बताया कि कुल 52 लोगों को इलाज की ज़रूरत थी। पड़ोसी जर्मनी से बचावकर्मी चेक रिपब्लिक के अपने सहयोगियों की मदद करने के लिए आए हैं। चेक परिवहन मंत्री कारेल हावलिसेक ने कहा कि मानवीय भूल इस दुर्घटना की वजह हो सकती है। उच्च गति वाली ट्रेन के चालक तय स्थान पर ट्रेन को रोकने में असफल रहे थे। उन्होंने स्थिति को गंभीर बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की