लाइव न्यूज़ :

47 साल बाद Coffee के कप से खुला Rape-Murder का रहस्य, तिनका-तिनका तह तक पहुंची तहकीकात

By गुणातीत ओझा | Updated: November 16, 2020 19:59 IST

वाशिंगटन में हत्या और रेप के मामले में 47 साल बाद पुलिस को दोषी को पकड़ने में सफलता मिली है। दोष साबित होने के कुछ ही देर बाद दोषी ने आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देवाशिंगटन में हत्या और रेप के मामले में 47 साल बाद पुलिस को दोषी को पकड़ने में सफलता मिली है।दोष साबित होने के कुछ ही देर बाद दोषी ने आत्महत्या कर ली।

वाशिंगटन। हत्या के मामले मजबूत सबूतों और साक्ष्यों पर सॉल्व किए जाते हैं। साक्ष्य और सबूत के बिना किसी को दोषी करार नहीं किया जा सकता, भले ही उसके दामन खून के छींटों से दागदार क्यों न हों! आज भी कई खूंखार अपराधी सबूतों के अभाव में खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन कहते हैं ना गुनाह आपका पीछा नहीं छोड़ता। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी.. जैसी करनी वैसी भरनी। यानी आपके पाप-पुण्य का लेखाजोखा होना तय हैं। आज एक ऐसा ही अपराधनामा हम आपको सुनाने जा रहे हैं जिसमें हत्यारा 47 साल तक कानून की निगाहों से बचता रहा और आखिर में एक कॉफी के कप से उसके गुनाहों का पर्दाफाश हुआ। मामला अमेरिका के वाशिंगटन का है।

आपको ले चलते हैं 47 साल पहले साल 1972 के अगस्त महीने में। जोडी लूमिस अर्ध-नग्न हालत में सुन-सान सड़क के एक किनारे पर पड़ी हुई थी। उसके माथे में गोली मारी गई थी। वहां से गुजर रहे एक कपल की नजर लहुलुहान लूमिस पर पड़ी। वक्त जाया किए बिना वो कपल लूमिस अस्पताल ले गया। लेकिन 20 वर्षीय लूमिस की अस्पताल आते ही मौत हो गई। अपने अंतिम समय में लूमिस कहना तो बहुत कुछ चाहती थी लेकिन उसके साथ हुई हैवानियत को बयां नहीं कर पाई और मौत की नींद सो गई।

47 साल तक यह मामला ठंडा पड़ा रहा। मामले की तफ्तीश में पुलिस लूमिस के साथ मारपीट करने और उसकी हत्या करने के थोड़े ही सबूत जुटा सकी थी। पुराने मामलों के तेजी से निस्तारण के अभियान में लूमिस के साथ हुई दरिंदगी की तस्वीर साफ होने लगी। उसके बूट से हत्यारे के स्पर्म के अंश मिले थे। स्पर्म को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। हत्यारे को सामने लाने के लिए पुलिस ने genetic genealogy यानी आनुवंशिक वंशावली तकनीक का इस्तेमाल किया। डीएनए खंगालते-खंगालते पुलिस टेरेंस मिलर के करीब पहुंची चली गई। मिलर के डीएनए और लूमिस के बूट से मिले स्पर्म के डीएनए के मैच होते ही साफ हो गया कि मिलर ने ही लूमिस के साथ दरिंदगी और उसे मौत के घाट उतार दिया। बीती अप्रैल में पुलिस ने लूमिस की हत्या आरोपी मिलर को बनाया था।

अब आप सोच रहे होंगे कि पुलिस मिलर तक पहुंची कैसे और उसका डीएनए टेस्ट कैसे कराया गया। शक होने पर पुलिस मिलर के पीछे लग गई थी। पुलिस मिलर का डीएनए टेस्ट कराने के लिए नमूना लेना चाहती थी। आखिरकार एक दिन पुलिस के हाथ सफलता लग ही गई। पुलिस ने मिलर का डीएन एक कॉफी के कप के माध्यम से लिया। मिलर एक कैफे में कॉफी पीने गया था और उसके जाने के बाद पुलिस ने कॉफी के कप को नमूने की तरह इस्तेमाल किया। लूमिस के बूट से मिले नमूने और मिलर के कॉफी कप से मिले नमूने मैच हो गए और मिलर का काला सच सामने आ गया। इन सब के बीच मिलर अपने घर पर मृत पाया गया। कयास यही लगाए जा रहे हैं कि अपराध के खुलासे के बाद उसने अपराधबोध में आत्महत्या की है।

टॅग्स :रेपहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब