संघर्ष विराम के बाद नागोर्नो काराबाख लौट रहे हैं आर्मेनिया के नागरिक

By भाषा | Published: November 18, 2020 01:23 PM2020-11-18T13:23:16+5:302020-11-18T13:23:16+5:30

Citizens of Armenia are returning to Nagorno Karabakh after the ceasefire | संघर्ष विराम के बाद नागोर्नो काराबाख लौट रहे हैं आर्मेनिया के नागरिक

संघर्ष विराम के बाद नागोर्नो काराबाख लौट रहे हैं आर्मेनिया के नागरिक

स्तेपनाकर्त,18 नवंबर (एपी) आर्मेनिया और आजरबैजान के बीच लंबे समय तक चले युद्ध के बाद हुए संघर्ष विराम के मद्देनजर अब बड़ी संख्या में जातीय आर्मेनियाई अपने वतन लौट रहे हैं जबकि नागोर्नो काराबाख की राजधानी स्तेपनाकर्त के मुख्य चौराहे पर लोग खुशियां मनाते और एक दूसरे को लगे लगाते देखे गए।

मास्को की मध्यस्थता वाला यह संघर्ष विराम आजरबैजान के पक्ष वाला माना जा रहा है और इससे आर्मेनिया के काफी लोग नाराज भी हैं लेकिन उन्होंने हिंसा के कारण घर छोड़ कर जाने वाले लोगों को लौटने की इजाजत दी है।

लड़ाई में घायल हुए दो बेटों के पिता नोन अगस्यान ने कहा,‘‘ मुझे अच्छा लग रहा है क्योंकि मैं अपने बेटों के पास लौट रहा हूं।’’

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार संघर्ष विराम समझौते के अनुरूप वहां तैनात रूसी शांतिरक्षकों ने शनिवार से नागोर्नो काराबाख लौट रहे 1,200 से अधिक लोगों को पहुंच मुहैया कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Citizens of Armenia are returning to Nagorno Karabakh after the ceasefire

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे