लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के चलते बेथलहम में क्रिसमस का जश्न फीका

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:21 IST

Open in App

बेथलहम, 24 दिसंबर (एपी) बेथलहम शहर में लगातार दूसरे वर्ष क्रिसमस की तैयारी कोरोना वायरस से प्रभावित है। ईसा मसीह के जन्मस्थान में शुक्रवार को लोगों की कम भीड़ और उदास माहौल ने जश्न को फीका किया।

इजरायल ने बाहर से आने वाली लगभग सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया है। पश्चिम तट जाने वाले विदेशी आगंतुकों के लिए यही मुख्य प्रवेश बिंदु है। इसके चलते लगातार दूसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने यहां आने से परहेज किया। यह प्रतिबंध अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को धीमा करने के लिए है, जिसने दुनिया भर में क्रिसमस समारोह को प्रभावित किया है।

बेथलहम के मेयर, टोनी सलमान ने कहा कि शहर आशावादी है कि 2021 पिछले साल के क्रिसमस से बेहतर होगा, जब स्थानीय निवासी भी लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण घर पर रहे थे। सलमान ने कहा, ‘‘पिछले साल, त्योहार डिजिटल तरीके से मनाया गया था लेकिन इस साल यह लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ होगा।’’

पुलिस ने स्काउट बैंड के मांगेर स्क्वायर से मार्च करने से पहले शुक्रवार तड़के बैरिकेड लगा दिए थे। स्काउट बैंड का यह मार्च यरुशलम से रोमन पादरी पियरबतिस्ता पिज़्ज़ाबल्ला के इस पवित्र भूमि पर आगमन से पहले किया गया। पिज़्ज़ाबल्ला को पास के चर्च ऑफ़ द नैटिविटी में रात की विशेष प्रार्थना में शामिल होना है। वहीं पर वह जगह स्थित है जहां पर ईसाइयों का मानना है कि यीशु का जन्म हुआ था।

इन बैरिकेड के पास लगभग 100 पर्यटक एकत्रित थे जिनमें से अधिकतर फलस्तीनी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा