लाइव न्यूज़ :

चिनफिंग ने जी-20 देशों से पेरिस समझौते के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 22, 2020 22:54 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 22 नवम्बर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि जी-20 देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए और जलवायु परिवर्तन पर ‘संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ’ के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जी-20 देशों को पेरिस समझौते के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देना चाहिए।

जी-20 रियाद सम्मेलन में ‘‘पृथ्वी के संरक्षण’’ विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अपने संबोधन में चिनफिंग ने कहा, ‘‘जी -20 को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आगे आकर नेतृत्व करना जारी रखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन पर ‘संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन’ के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और पेरिस समझौते के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देना चाहिए।’’

चिनफिंग ने प्रकृति के प्रति सम्मान जताते हुए पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए जी -20 देशों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चीन भूमि क्षरण को कम करने और समुद्र से प्लास्टिक की सफाई में जी-20 सहयोग को मजबूत बनाने का समर्थन करता है।

उन्होंने उम्मीद जताई की कि बैठक लक्ष्यों को निर्धारित करेगी और आने वाले वर्षों में वैश्विक जैव विविधता के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये जायेगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल