लाइव न्यूज़ :

चीन: फिर से लॉकडाउन और कोरोना के पाबंदियों से नाराज लोगों ने पलटी पुलिस की कार-तोड़े बैरिकेड, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: November 16, 2022 16:02 IST

वीडियो में देखा गया कि भीड़ एक पुलिस की कार को पलटने की कोशिश कर रहे है। दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा पाबंदियों को सख्त करने के खिलाफ लोग आवाज उठा रहे है और वे विरोध-प्रदर्शन भी कर रहे है। ऐसे में ऐसे ही नाराज लोगों ने कार को पलटी है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के ग्वांगझू प्रांत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ द्वारा एक पुलिस की जीप को पलटते हुए देखा गया है। दावा किया जा रहे है कि लॉकडाउन और कोरोना के पाबंदियों से नाराज लोगों ने कार पलटी है।

बीजिंग:चीन के ग्वांगझू प्रांत का एक वीडियो सामने आया है जहां पर गुस्साई भीड़ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए नजर आ रहे है। दावा किया जा रहा है कि यह भीड़ लॉकडाउन और कोरोना के पाबंदियों को लेकर चीनी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि भीड़ एक चीनी पुलिस कार को धक्का देकर उलट देते है। यही नहीं भीड़ कई और सरकारी संपत्ति जैसे बैरिकेड आदि को भी क्षति पहुंचा रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस छह सेकेंड के वीडियो में यह देखा गया है कि भीड़ एक पुलिस कार को पलट रही है। कुछ लोग शोर करते हुए कार को धक्का दे रहे है और अंत में उसे पलट देते है। घटना को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह सोमवार का है।

इस घटना के बाद भीड़ वहां से गायब हो जाती है। वहीं कई और भी ऐसी खबरें सामने आ रही है जहां चीन के ग्वांगझू प्रांत में कई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। खबरे यह भी है कि कहीं-कहीं पर पुलिस बैरिकेड को भी हटाया और उसे तोड़ा गया है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि चीन सरकार शून्य कोविड नीति को अपना रहा है जिसके तहत कोरोना के कड़े नियम-कानून लागू कर रखा है। ऐसे में मंगलवार को चीन में 17 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए है जिसे देख कर सरकार ने कोरोना के नियम-कानून को और भी सख्त किया गया है। 

इसके चलते ग्वांगझू प्रांत में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है और लोगों को घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार के इस सख्ती पर लोग काफी गुस्सा है और इसके तहत उन लोगों ने पुलिस की कार को पलटी है। 

वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि भीड़ द्वारा पुलिस बैरियर को भी नुकसान पहुंचाया गया है। 

 

टॅग्स :चीनवायरल वीडियोCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल