लाइव न्यूज़ :

नेपाल से भारत में अवैध रूप से दाखिल हो रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 23, 2020 20:06 IST

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह मालूम हुआ कि ली दवा का कारोबारी है और उसके पास भारत का वैध वीजा भी है वह पिछली 30 जनवरी को चीन से नयी दिल्ली आया था और आठ मार्च को नेपाल की राजधानी काठमांडू गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक वीजा की जांच करने पर पता लगा कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम शेन ली है और वह चीन के हुबेई का रहने वाला है। उसके पर्यटक वीजा की वैधता अवधि पिछली चार अगस्त को खत्म हो गई थी लिहाजा उसने भारत में दाखिल होने की कोशिश की।

महराजगंज: महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सरहद स्थित सोनौली इलाके में खेतों के रास्ते नेपाल से भारत में दाखिल हो रहे चीन के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी एसएसबी सूत्रों ने रविवार को दी।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम सोनौली सीमा पर गश्त के दौरान खंबा संख्या 517 के नजदीक एक व्यक्ति खेतों के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल होता नजर आया। इस पर उसे पकड़ लिया गया। सूत्रों के मुताबिक वीजा की जांच करने पर पता लगा कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम शेन ली है और वह चीन के हुबेई का रहने वाला है।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह मालूम हुआ कि ली दवा का कारोबारी है और उसके पास भारत का वैध वीजा भी है वह पिछली 30 जनवरी को चीन से नयी दिल्ली आया था और आठ मार्च को नेपाल की राजधानी काठमांडू गया था।

उसके पर्यटक वीजा की वैधता अवधि पिछली चार अगस्त को खत्म हो गई थी लिहाजा उसने भारत में दाखिल होने की कोशिश की। चूंकि कोविड-19 महामारी की वजह से विदेश की तमाम सीमाएं सील हैं, लिहाजा भारत में बिना इजाजत दाखिल होना अवैध है।

इस मामले में चीनी नागरिक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 420 और विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :नेपालचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल