लाइव न्यूज़ :

ताइवान की सीमा में घुसे चीनी विमान और युद्धपोत, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ट्रैक किया

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 19, 2023 15:45 IST

चीन वन चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है। दूसरी तरफ ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। 73 साल से दोनों देशों के बीच इसी बात को लेकर टकराव चल रहा है। चीन कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुका है कि ताइवान चीन का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान की सीमा के पास पहुंचे चीनी विमानबदले में ताइवान ने भी निगरानी के लिए भेजे अपने लड़ाकू विमान73 साल से दोनों देशों के बीच टकराव है

नई दिल्ली: ताइवान की समाचार एजेंसी ताइवान न्यूज ने बताया है कि 19 मार्च को कम से कम 26 चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों को राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी), ताइवान द्वारा ट्रैक किया गया।  एमएनडी के अनुसार चार चेंगदू J-10 लड़ाकू विमान, चार शेनयांग J-16 लड़ाकू विमान, एक CH-4 टोही ड्रोन, और एक हार्बिन BZK-005 टोही ड्रोन ने ताइवान स्ट्रेट मध्य रेखा को पार किया। एक  टोही ड्रोन ने भी ताइवान के दक्षिणी किनारे पर उड़ान भरी।

चीन की इस हरकत का जवाब देने के लिए ताइवान ने भी अपने ताइवान ने पीएलए विमान और जहाजों की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक नौकाएं और जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें भेजकर जवाबी कार्रवाई की। ताइवान के मंत्रालय ने कहा कि ताइवानी सेना और रक्षा कवच ने चीनी विमानों की हलचल देखते हुए फौरन अपने वायु सेना को अलर्ट भेजा और वायु अतिक्रमण के क्षेत्रों की हवाई निगरानी की।

ये पहली बार नहीं है जब चीन के लड़ाकू विमान और नौसेनिक पोतों ने ताइवान की सुरक्षा चिंताओं को दरकिनार करते हुए धौंस दिखाने के लिए ऐसी हरकत की हो। चीन की तरफ से अक्सर ऐसी गतिविधियां की जाती हैं। सिर्फ इसी महीने चीन ने अब तक  67 नौसैनिक जहाजों और 266 सैन्य विमानों को ताइवान भेजा है। 

बता दें कि चीन वन चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है। दूसरी तरफ ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। 73 साल से दोनों देशों के बीच इसी बात को लेकर टकराव चल रहा है। चीन कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुका है कि ताइवान चीन का हिस्सा है। चीन ने कहा है कि हम शांतिपूर्ण तरीके और पूरी ईमानदारी से एकीकरण चाहते हैं। हालांकि हम ऐसा कोई वादा नहीं कर रहे कि सेना का इस्तेमाल नहीं करेंगे। हर जरूरी कदम उठाने का अधिकार हमारे पास है।

टॅग्स :चीनTaiwanअमेरिकाAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा