लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके के पेटेंट को लेकर छूट के प्रस्ताव पर चीन का सकारात्मक रुख

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:39 IST

Open in App

बीजिंग, छह मई विभिन्न देशों में कोविड-19 रोधी टीके भेजकर अपना वर्चस्व कायम करने का प्रयास कर रहे चीन ने महामारी के दौरान पेटेंट संबंधी नियमों में अस्थायी छूट को लेकर डब्ल्यूटीओ के समक्ष भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महामारी से लड़ने के लिए सभी देश जिम्मेदार हैं और सभी के पास टीकों की समान पहुंच है।’’

कोरोना वायरस टीकों के लिए बौद्विक संपदा अधिकार (आईपीआर) नियमों में छूट के प्रस्ताव पर सवाल वेनबिन से सवाल पूछे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन टीके की पहुंच के मुद्दे का समर्थन करता है और आशा करता है कि सभी पक्ष सक्रियता से और सार्थक तरीके से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रारूप के तहत चर्चा करेंगे और प्रभावी तथा संतुलित नतीजे पर पहुंचेंगे।’’

क्या चीन अपने टीकों के पेटेंट का अधिकार देगा, इस सवाल पर वांग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पिछले साल दो अक्टूबर को विश्व व्यापार संगठन को एक पत्र में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कोविड-19 टीकों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार के कारोबारी संबंधी पहलुओं (टीआरआईपीएस) में छूट का आह्वान किया था ताकि विकासशील देशों की जीवनरक्षक टीकों और दवाओं तक जल्द से जल्द पहुंच बन सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब