लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों का जवाब देने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:49 IST

Open in App

बीजिंग, 17 दिसंबर (एपी) अमेरिकी सीनेट की ओर से एक कानून पारित करने के बाद चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने संस्थानों और उद्यमों के हितों की सुरक्षा करने के लिए सभी जरूरी उपाय करेगा। अमेरिकी कानून चीन के शिनजियांग प्रांत से आयात पर तब तक रोक लगाता है, जबतक कि व्यापारी यह साबित नहीं करता कि वस्तु का उत्पादन जबरन मजदूरी के जरिए नहीं कराया गया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि बृहस्पतिवार को उठाए गए कदम इस बात की ओर संकेत करते हैं कि हर तरीके से चीन को बदनाम करने को लेकर अमेरिका को कोई झिझक नहीं है।

वेनबिन ने दैनिक पत्रकार वार्ता में कहा, “ प्रासंगिक कार्रवाई बाजार अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों तथा व्यापार नियमों को गंभीर रूप से कमतर करती है और चीनी संस्थानों और उद्यमों के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा, “ चीन इनकी कड़ी निंदा करता है और उन्हें खारिज करता है। साथ में अमेरिका से आग्रह करता है कि वह तत्काल अपनी गलतियों को सुधारे। चीन वैध अधिकारों और चीनी संस्थानों तथा उद्यमों की रक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय करेगा।”

चीन में पश्चिमी क्षेत्र, खासकर शिनजियांग क्षेत्र में जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के कथित व्यवस्थित और व्यापक उत्पीड़न को लेकर अमेरिका ने कई सख्त उपाय किए हैं, जिनमें यह कानून नया है। शिनजियांग में अधिकतर मुस्लिम उईगर की आबादी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना